{"_id":"6a50101ff4cc3982a002eb7f","slug":"142-couples-tied-the-nuptial-knot-at-a-mass-wedding-siddharthnagar-news-c-206-1-mhg1034-180887-2026-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: सामूहिक विवाह में परिणय सूत्र में बंधे 142 जोड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: सामूहिक विवाह में परिणय सूत्र में बंधे 142 जोड़े
विज्ञापन
सामूहिक विवाह में वर-वधू को आशीर्वाद देते अतिथि।
महराजगंज। निचलौल विकासखंड की ग्राम सभा जहदा स्थित बापू शताब्दी इंटरमीडिएट कॉलेज परिसर में बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान निचलौल, सिसवा और निचलौल क्षेत्र के कुल 142 जोड़ों का धार्मिक रीति-रिवाजों के अनुसार विवाह संपन्न कराया गया। समारोह के मुख्य अतिथि सिसवा विधायक प्रेमसागर पटेल रहे।
मुख्य अतिथि ने नवविवाहित जोड़ों को विवाह प्रमाणपत्र के साथ एक-एक आम का पौधा भेंट कर सुखद दांपत्य जीवन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि पौधरोपण पर्यावरण संरक्षण का प्रभावी माध्यम है। नवदंपतियों से अपील की कि वे अपने परिवार के साथ-साथ इस पौधे की भी देखभाल करें ताकि भविष्य की पीढ़ियों को स्वच्छ और हरित वातावरण मिल सके। समारोह में 67 हिंदू, 65 बौद्ध और 10 मुस्लिम जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया। विवाह स्थल को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। प्रशासन की ओर से नवविवाहितों एवं उनके परिजनों के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई थीं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में घराती, बाराती और शुभचिंतक शामिल हुए।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी महेंद्र कुमार सिंह, उपजिलाधिकारी सिद्धार्थ गुप्ता, परियोजना निदेशक राम दरस चौधरी, वन क्षेत्राधिकारी निचलौल सुनील कुमार राव व अन्य मौजूद रहे।