फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   80 प्रतिशत वोटिंग पर पर्यवेक्षक-मजिस्ट्रेट को 25, बीएलओ को मिलेंगे 20 हजार

80 प्रतिशत वोटिंग पर पर्यवेक्षक-मजिस्ट्रेट को 25, बीएलओ को मिलेंगे 20 हजार

Mon, 29 Apr 2019 12:10 AM IST
siddharthnagar Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Mon, 29 Apr 2019 12:10 AM IST
विज्ञापन
80 प्रतिशत वोटिंग पर पर्यवेक्षक-मजिस्ट्रेट को 25, बीएलओ को मिलेंगे 20 हजार
बांसी में चुनावी पाठशाला की समीक्षा । - फोटो : अमर उजाला
सिद्धार्थनगर। मतदाता जागरूकता अभियान अंतर्गत आयोजित हो रही चुनावी पाठशाओं का डीएम ने इटवा, बांसी और डुमरियागंज तहलील मुख्यालय पहुंचकर समीक्षा की। इस दौरान आयोजित पाठशालाआें में मौजूद कर्मियों व अफसरों को भी निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों से अवगत कराया। कमियों को इंगित करते हुए आगामी पाठशालाओं की बेहतरी की भी टिप्स दी।
विज्ञापन


इटवा प्रतिनिधि के मुताबिक तहसील प्रांगण में आयोजित समीक्षा में बीएलओ, पर्यवेक्षक, सेक्टर मजिस्ट्रेट को संबोधित करते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी कुणाल सिल्कू ने कहा कि लोकसभा में विगत चुनाव में 52 प्रतिशत हुआ मतदान था। इस बार इससे अधिक मतदान कराने की योजना बनाई गई है। अधिक मतदान होने पर संबंधित पुरस्कृत भी होंगे। 80 प्रतिशत मतदान कराने वाले बूथ के बीएलओ को 20 हजार, पर्यवेक्षक व सेक्टर मजिस्ट्रेट को 25 हजार, बूथ के सदस्यों 4-4 हजार रुपये से पुरस्कृत किए जाएंगे। शतप्रतिशत मतदान पर राशि दोगुनी कर दी जाएगी।
विज्ञापन


एसडीएम त्रिभुवन ने कहा कि पुरस्कार के अलावा विधानसभा क्षेत्र इटवा में सबसे अधिक मतदान कराने वाले बूथ से जुड़े लोगों को पुरस्कृत किया जाएगा। इसमें 70 प्रतिशत से अधिक मतदान वाले बूथ के बीएलओ को दो हजार, बूथ के पर्यवेक्षक को पांच हजार व सेक्टर मजिस्ट्रेट को 10 हजार रुपये दिया जाएगा। मतदान के दिन बूथ पर 14 से 17 वर्ष के बीच के नियुक्त हुए वालंटियर को मतदाताओं को घरों से लाकर लाइन लगवाएंगे। एक लाइन दिव्यांग व वरिष्ठ नागरिकों की, दूसरी लाइन पुरुषों की व तीसरी लाइन महिलाएं की होगी। खंड विकास अधिकारी सौरभ कुमार पांडेय, तहसीलदार राजेश कुमार अग्रवाल भी उपस्थित रहे। बांसी प्रतिनिधि के मुताबिक माघ मेला मैदान में रविवार को हुए मतदाता जागरूकता कार्यक्रम व समीक्षा में जिलाधिकारी कुणाल सिल्कू ने कहा कि 2 से 7 तारीख तक पर्ची सभी घरों तक पहुंच जाए। इस काम के लिए 25 लोगों की टीम के सदस्य हर घर का दरवाजा खटखटाएंगे। एसडीएम प्रबुद्ध सिंह, बीडीओ सुनील कुमार पांडेय, एडीओ पंचायत जेपी राय आदि की मौजूूदगी रही। डुमरियागंज प्रतिनिधि के मुताबिक समीक्षा बैठक में डीएम के अलावा एसडीएम राजेन्द्र प्रसाद व अन्य की उपस्थिति रही। इस दौरान सभी से शतप्रतिशत मतदान की अपील की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed