फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   34 thousent family waiting for toilet

34 हजार परिवारों को इज्जत घर का इंतजार

Wed, 20 Jun 2018 11:31 PM IST
siddharthnagar
siddharthnagar Updated Wed, 20 Jun 2018 11:31 PM IST
विज्ञापन
34 thousent family waiting for toilet
ददरी में बना व्यक्तिगत शौचालय
सिद्धार्थनगर। स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत सरकार ‘इज्जत घर’(शौचालय) के निर्माण पर जोर दे रही है। डीएम से लेकर सीडीओ को इसका जिम्मा सौंपा गया है। इसके बाद भी अब तक जिले के करीब 34 हजार परिवारों को ‘इज्जत घर’ का इंतजार है। यह आंकड़े पंचायती राज विभाग के हैं। ऐसे में दो अक्टूबर तक 2018 तक जिला ओडीएफ मुक्त कैसे होगा।
विज्ञापन

विकास भवन के आंबेडकर सभागार में बुधवार को स्वच्छ भारत मिशन के तहत वित्तीय वर्ष 2016-17, 2017-18 व 2018-19 अंतर्गत निर्गत शौचालयों के निर्माण की समीक्षा की गई। इसके अनुसार, निर्गत 1,11,156 में से अब तक 33,861 इज्जत घर पूरे नहीं हो सके हैं। इसे लेकर मुख्य विकास अधिकारी हर्षिता माथुर ने ग्राम पंचायत वार रिपोर्ट देखी। यही नहीं एमआईएस फीडिंग, फोटो अपलोड के मामले में भी स्थिति ठीक न पाए जाने पर संबंधित सचिवों पर फटकार लगाई। एक सप्ताह में बेहतर प्रगति न होने पर दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने को कहा। इससे पूर्व जिला पंचायत राज अधिकारी अनिल कुमार सिंह ने प्रगति के बारे में विस्तार से जानकारी दी। बैठक में स्वच्छ भारत मिशन के जिला समन्वयक अमित श्रीवास्तव व संजय तिवारी समेत सभी सेक्रेट्री मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed