{"_id":"5b19651a4f1c1b64068b4fd6","slug":"141528390938-siddharthnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रभारी मंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रभारी मंत्री
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकार जनता के भविष्य बेहतर बनाने के लिए संकल्पित
प्रभारी मंत्री ने पात्र लाभार्थियों को दिया योजनाओं का स्वीकृति पत्र
फोटो सहित
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। प्रदेश प्राविधिक एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री एवं जिले के प्रभारी आशुतोष टंडन ने शुक्रवार को खलीलाबाद तहसील परिसर स्थित ब्लॉक सभागार में आयोजित कार्यक्रम में केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के पात्र लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र प्रदान किया।
इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार आम जनमानस के भविष्य बेहतर बनाने के लिए संकल्पित है। उन्होंने कहा कि सरकार के जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लाभार्थियों को पारदर्शिता के साथ मिल रहा है। उन्होंने दिव्यांगों को ट्राई साइकिल, प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को स्वीकृति प्रमाण पत्र, वृद्घा पेंशन, विधवा पेंशन, स्वयं सहायता समूह को फंड की स्वीकृति पत्र प्रदान किया। इस दौरान सांसद शरद त्रिपाठी, डीएम भूपेंद्र एस. चौधरी, मेंहदावल विधायक राकेश सिंह बघेल, पीडी प्रमोद कुमार यादव, नगर पालिका अध्यक्ष खलीलाबाद श्याम सुंदर वर्मा, बनार्जी लाल अग्रहरि, पीयूष सिंह, अश्वनी चौरसिया आदि मौजूद रहे।