{"_id":"5b0aee1b4f1c1b906e8b4e20","slug":"141527442971-siddharthnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सार्वजनिक हुई 11 हजार शहरी परिवारों की सूची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सार्वजनिक हुई 11 हजार शहरी परिवारों की सूची
siddharthnagar
Updated Sun, 27 May 2018 11:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर।प्रधानमंत्री राष्ट्रीय स्वास्थ्य सुरक्षा मिशन के तहत ग्रामीणों के बजाय अब शहरी क्षेत्रों के परिवारों को भी लाभ मिलेगा। अभियान के तहत रविवार को जिले के सभी निकाय क्षेत्रों में 10670 गरीब परिवारों की सूची सार्वजनिक की गई। इस दौरान अनुपस्थित परिवारों की खोज के लिए सोमवार से एएनएम व आशा कार्यकर्ता घर-घर जाएंगी।
प्रधानमंत्री राष्ट्रीय स्वास्थ्य सुरक्षा मिशन अंतर्गत एमईसीसी डाटाबेस 2011 के तहत शहरी क्षेत्र में सम्मिलित पात्र लाभार्थी परिवार को चिह्नित किए जाने के क्रम में अभियान अंतर्गत नोडल अधिकारियों द्वारा पात्र लाभार्थी परिवारों की सूची सार्वजनिक स्थलों पर चस्पा की गई। पात्र लाभार्थी परिवार की सूची में अंकित नाम को बैठक में उपस्थित जन समूह के समक्ष पढ़ा गया। बैठक में उपस्थित पात्र लाभार्थी परिवार से संबंधित सूचनाएं क्रमश: मोबाइल नंबर, राशन कार्ड नंबर, अतिरिक्त सदस्यों का नाम, सूची में अंकित किया गया। अभियान दिवस की बैठक में उपस्थित न होने वाले परिवारों से संबंधित सूचना नोडल अधिकारी, एएनएम व आशा कार्यकर्ता द्वारा घर-घर जाकर एकत्रित कर निर्धारित प्रारूप पर की गई। यह कार्य 3 जून तक होगा। इस योजना के तहत चयनित परिवारों के सदस्यों का 5-5 लाख का स्वास्थ्य बीमा किया जाएगा।
अभियान की मानिटरिंग को लेकर प्रभारी सीएमओ डॉ. विजय कुमार, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सौरभ कुमार चतुर्वेदी, एनएचएम के जिला कार्यक्रम प्रबंधक राजेश शर्मा, शहरी स्वास्थ्य मिशन के जिला समन्वयक सुशील कुमार ने निकाय क्षेत्र में भ्रमण कर हकीकत से रूबरू हुए। इस दौरान मिली खामियों व कमियों को दूर करने का निर्देश दिया। प्रभारी सीएमओ ने बताया कि प्रधानमंत्री राष्ट्रीय स्वास्थ्य सुरक्षा मिशन भारत सरकार की अत्यंत महत्वपूर्ण है। अभियान के तहत जिले के सभी नगर पालिका परिषदों, नगर पंचायतों में सूची सार्वजनिक की गई।
विज्ञापन
निकाय का नाम गरीब परिवार
नगर पालिका सिद्धार्थनगर 1633
नगर पालिका बांसी 2867
नगर पंचायत उस्का बाजार 2791
नगर पंचायत डुमरियागंज 2831
नगर पंचायत शोहरतगढ़ 500
नगर पंचायत बढ़नी 1533