{"_id":"594d4b474f1c1b2b4d8b460a","slug":"141498237767-siddharthnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोटेदारों से वसूली करने वाले को विधायक ने पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोटेदारों से वसूली करने वाले को विधायक ने पकड़ा
Updated Fri, 23 Jun 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटेदारों से वसूली करने वाले को विधायक ने पकड़ा
इटवा। स्थानीय कस्बे के बांसी मार्ग स्थित एक फर्म पर बैठकर आपूर्ति विभाग के नाम पर कोटेदारों से वसूली कर रहे एक शख्स को भाजपा विधायक डॉ.सतीश चंद्र द्विवेदी ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। जानकारी के मुताबिक स्थानीय थाने के ग्राम गनवरिया में एक फर्म के कार्यालय पर शुक्रवार को आपूर्ति विभाग के नाम पर एक व्यक्ति कोटेदारों से वसूली कर रहा था। इसकी जानकारी एक कोटेदार ने विधायक को देते हुए बताया कि स्टाक रजिस्टर पर आपूर्ति विभाग के जिम्मेदार अधिकारी के हस्ताक्षर व मुहर लगाने के नाम पर प्रत्येक कोटेदार से चार हजार रुपये की वसूली की जा रही है। फर्म पर पहुंचे विधायक ने कुछ गांवों के स्टाक रजिस्टर, कोटेदारों से ली गई रकम, लिखी कॉपी व वसूली करते व्यक्ति को पकड़ कर स्थानीय पुलिस को सौंप दिया। पकड़े गए व्यक्ति का नाम गयासुद्दीन पुत्र मोहम्मद सईद है। वह ग्राम रामनगर थाना मिश्रौलिया का निवासी बताया जा रहा है । कोटेदारों ने बताया कि गयासुद्दीन लंबे अरसे से इस कार्य में लगा हुआ था। इस संबंध मे क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी सुनीता ने कहा कि उन्हें इस तरह के किसी मामले की जानकारी नहीं है। वहीं थानाध्यक्ष इटवा गिरिजेश उपाध्याय ने कहा कि फर्म के मुनीम रघुनाथ प्रसाद निवासी बरहज बाजार, जिला देवरिया की तहरीर पर मुकदमा लिखा गया है। कार्रवाई की जा रही है।
पूर्ति विभाग व फर्म की कार्यशैली भी सवालों के घेरे में
इटवा। कोटेदारों से वसूली कर रहे गयासुद्दीन की गिरफ्तारी कई सवाल खड़े कर रही है। पूर्ति विभाग व बांसी रोड स्थित फर्म की भूमिका भी सवालों के घेरे में आ गई है। सवाल उठता है कि बिना विभागीय मिलीभगत के गयासुद्दीन ऐसा करने की हिमाकत कैसे कर सकता है। कोटेदारों ने बताया कि लंबे समय से वह वसूली कर रहा था। ऐसे में सवाल यह भी उठता है कि फर्म के जिम्मेदारों ने इसकी शिकायत विभाग या पुलिस से कभी क्यों नहीं की।
बिना पूर्ति विभाग की मिलीभगत इस तरह की वसूली होना संभव नहीं है। मामले की जांच करा कर इस कार्य में लिप्त विभागीय लोगों के विरुद्ध कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों से कहा गया है। पूर्ति विभाग में फैले भ्रष्टाचार की शिकायत शासन में की जाएगी और मामला विधान सभा में भी उठाया जाएगा। -डॉ.सतीश चंद्र द्विवेदी, विधायक।