फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   140 women hounered

स्वयं सहायता समूह में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 140 महिलाएं सम्मानित

Sun, 18 Oct 2020 10:12 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2020 10:12 PM IST
विज्ञापन
140 women hounered
लोहिया कला भवन में मंचासीन अतिथियों के साथ सम्मानित स्वयं सहायता समूह की महिलाएं। - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
स्वयं सहायता समूह में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 140 महिलाएं सम्मानित
विज्ञापन

मिशन शक्ति के तहत लोहिया कला भवन में हुआ कार्यक्रम, मंच पर मिला मौका, बेबाकी से समूह की महिलाओं ने रखी अपनी बात
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। महिला सशक्ती अभियान के तहत राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के स्वयं सहायता समूहों में बेहतर कार्य करने वाली 140 महिलाओं को सम्मानित किया गया। इस मौके पर उन्हें सुरक्षा को लेकर कानूनी जानकारी दी गई।
लोहिया कला भवन में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत जिले में 14 ब्लॉकों से 140 महिलाओं को सांसद जगदंबिका पाल, विधायक श्याम धनी राही की मौजूदगी में सम्मानित किया गया। जिन्हें मंच पर अपनी बात रखने का मौका मिला, इनमें बांसी ब्लॉक की लक्ष्मी चौहान, बढ़नी की रुकसार बानो, भनवापुर की मीरा चौधरी, बर्डपुर की गुड़िया, डुमरियागंज की अल्का श्रीवास्तव, इटवा की सरिता वर्मा, जोगिया की विंद्रावती देवी, खेसरहा की किरन, खुनियांव की सरोज, लोटन की प्रमिला देवी, मिठवल की सुमन, नौगढ़ की संगीता, शोहरतगढ़ की सुशीला, उसका बाजार की मंजू शामिल रहीं। सभी ने स्वयं सहायता समूह से जुड़ने से मान-सम्मान बढ़ने के साथ ही आर्थिक और सामाजिक रूप से मजबूत होने की बात कही। विशेष सचिव और जिले की नोडल अफसर मंजू लता ने महिलाओं से जुड़े बिंदुओं पर प्रकाश डाला। इसके अलावा अधिवक्ता शुभांग द्विवेदी ने कानून के बारे में तो महिला इंस्पेक्टर मंजू ने सुरक्षा से संबंधित पुलिस की योजनाओं पर जानकारी दी। इससे पूर्व जिला विकास अधिकारी एवं प्रभारी उपायुक्त स्वत: रोजगार शेषमणि सिंह ने एनआरएलएम से जुड़ीं उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। अंत में सांसद ने कहा कि योगी आदित्य नाथ के सीएम बनने से स्वयं सहायता समूह को बढ़ावा मिला है। इससे जुड़कर महिलाएं खुद की मेहनत से समाज को नई दिशा देने का कार्य कर रही हैं। मुख्य विकास अधिकारी पुलकित गर्ग, उपजिलाधिकारी उमेश चंद्र निगम, समाज कल्याण अधिकारी डॉ. राहुल गुप्ता, डीपीआरओ आदर्श कुमार, जिला प्रोबेशन अधिकारी विनोद राय, अपर जिला सूचना अधिकारी विमलेश कुमार, खंड विकास अधिकारी संगीता यादव, महिला कल्याण अधिकारी दीप्ति नारायण आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

सफल महिला प्रतिभागियों को मिलेंगे नकद पुरस्कार
जिला स्तरीय ‘सिद्धार्थनगर की शक्ति’ पर होंगी प्रतियोगिताएं
इच्छुक प्रतिभागियों को ऑनलाइन कराने होंगे रजिस्ट्रेशन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। मिशन शक्ति अभियान को बढ़ावा देने के लिए जिले में ‘सिद्धार्थनगर की शक्ति’ के नाम से ऑनलाइन प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। इसके तहत इच्छ़ुक महिलाएं, बालिकाएं ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराकर अलग-अलग बिंदुओं पर अपनी प्रतिभाओं का प्रदर्शन कर वेबसाइट पर भेज सकती हैं। आवेदन की अंतिम तिथि निर्धारित नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी पुलकित गर्ग ने बताया कि मिशन शक्ति योजना महिलाओं की सुरक्षा के लिए शुरू की गई है। उनके लिए नागरिकों के अंदर जागरूकता लाना आवश्यक है। इस जागरूकता के आधार पर महिलाओं के साथ होने वाले अपराधों को रोका जा सकेगा, जो अति आवश्यक है। शारदीय नवरात्र से लेकर चैत्र नवरात्र तक इस योजना को जारी रखा जाएगा। इस योजना के माध्यम से सरकार समाज में महिलाओं की भूमिका को समझाने के लिए ग्राम पंचायतों, औद्योगिक इकाइयों, स्कूलों, दुर्गा पूजा पंडालों और रामलीलाओं में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करेगी, जिससे महिलाओं का सशक्तीकरण किया जाएगा। बताया कि सिद्धार्थनगर की शक्ति प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। इसके अंतर्गत क्रॉफ्ट, फोटो, निबंध, भाषण, वेबसाइट मेकिंग, साइंस, नृत्य, गायन, पेंटिंग शामिल हैं। इस प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए सिद्धार्थनगर की आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं। इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले को पांच हजार, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले को तीन, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले को दो हजार का पुरस्कार दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed