{"_id":"6b01e5ec456faa371603c5c4","slug":"siddharthnagar-news-drug-free-youth-is-the-foundation-stone-of-developed-india-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1010-168536-2026-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: नशामुक्त युवा ही विकसित भारत की आधारशिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: नशामुक्त युवा ही विकसित भारत की आधारशिला
Sun, 22 Nov 2026 12:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sun, 22 Nov 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
- रतन सेन डिग्री कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम और खेल प्रतियोगिता आयोजित
- खो-खो में स्वामी विवेकानंद इकाई रही विजेता
बांसी। रतन सेन डिग्री कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना की स्वामी विवेकानंद और रानी लक्ष्मीबाई इकाई की ओर से शनिवार को ‘नशामुक्त युवा-विकसित भारत’ अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम और खेल प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणाम बताकर इससे दूर रहने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. संतोष कुमार सिंह ने नशामुक्ति विषय पर विचार रखते हुए युवाओं को नशे से होने वाले नुकसान के बारे में बताया। शारदा शर्मा ने कहा कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य और भविष्य को प्रभावित करने के साथ परिवार, समाज और राष्ट्र की प्रगति में भी बाधक बनता है।
कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सुभीर सिंह ने कहा कि युवा शक्ति किसी भी राष्ट्र की सबसे बड़ी पूंजी होती है। विकसित भारत का सपना तभी साकार हो सकता है, जब युवा स्वस्थ, जागरूक, अनुशासित और नशामुक्त होंगे। उन्होंने विद्यार्थियों से स्वयं नशे से दूर रहने और परिवार व समाज को भी नशामुक्त बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की।
विज्ञापन
इस दौरान महाविद्यालय परिवार के सदस्यों ने नशामुक्ति की सामूहिक शपथ लेकर समाज को नशामुक्त बनाने का संकल्प लिया। इसके बाद रानी लक्ष्मीबाई और स्वामी विवेकानंद इकाई के बीच खो-खो प्रतियोगिता हुई। इसमें दोनों इकाइयों के प्रतिभागियों ने उत्साह से हिस्सा लिया। रोमांचक मुकाबले में स्वामी विवेकानंद इकाई विजेता रही। प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों को खेल भावना, अनुशासन, सहयोग और स्वस्थ जीवनशैली का संदेश दिया गया।
इस दौरान पूर्व कार्यक्रम अधिकारी डॉ. विनोद कुमार, कार्यक्रम अधिकारी राजेश शर्मा, डॉ. केदारनाथ गुप्ता, जंग बहादुर, सौरभ प्रताप सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।