फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   14 people registration for blood donate

Siddharthnagar News: रक्तदान के लिए 14 लोगों ने किया पंजीकरण

Fri, 24 Feb 2023 10:49 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Fri, 24 Feb 2023 10:49 PM IST
विज्ञापन
14 people registration for blood donate
- तीन दिवसीय शिविर के पहले दिन आगे आएं लोग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज से संबद्ध संयुक्त जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में शुक्रवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 14 लोगों ने पंजीकरण कराया और जरूरत पर रक्तदान का भरोसा दिया। ब्लड बैंक में मात्र 11 यूनिट खून है। इस कमी को पूरा करने के लिए तीन दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है।
राज्य रक्त संचरण परिषद के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से ब्लड बैंक में तीन दिन रक्तदान शिविर आयोजित किया गया है, जिसमें पहले दिन 11 मेडिकल छात्र-छात्राओं एवं तीन अन्य लोगों ने शुक्रवार को रक्तदान का पंजीयन किया। उन्होंने कारण बताकर बाद में रक्तदान करने की बातें की है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. बीके अग्रवाल ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से तीन दिन रक्तदान कराया जाना है। पहले दिन तैयारी नहीं हो पाई थी, लेकिन अगले दो दिन में रक्तदान कराया जाएगा। 24 से 26 फरवरी तक रक्तदान कराने के निर्देश प्राप्त हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच ग्रुप में एक भी यूनिट खून नहीं
जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में एक और बी ग्रुप का एक भी यूनिट खून नहीं है। एबी पॉजिटिव ग्रुप का एक यूनिट खून ही बचा है। ओ पॉजिटिव ग्रुप में सात यूनिट और ओ निगेटिव ग्रुप में तीन यूनिट खून ही है। आठ ग्रुप में पांच ग्रुप का एक भी यूनिट खून नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed