फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   पुलिसकर्मी ने दंपती को लौटाया बैग

पुलिसकर्मी ने दंपती को लौटाया बैग

Thu, 07 Mar 2019 10:26 PM IST
brijesh kumar ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Published by: brijesh kumar Updated Thu, 07 Mar 2019 10:26 PM IST
विज्ञापन
पुलिसकर्मी ने दंपती को लौटाया बैग
डुमरियागंज थाने में जेवरात व नकदी से भरा बैग दंपती को सौंपा गया। - फोटो : अमर उजाला
डुमरियागंज। मुंबई जा रहे दंपती को जेवरात और 25 हजार नकद रखे बैग के गुम होने पर जहां उन्हें घोर निराशाजनक स्थिति से गुजरना पड़ा वहीं सिपाही द्वारा उसे सुरक्षित उपलब्ध कराने पर दंपती को खुशी का ठिकाना न रहा।
विज्ञापन

नगर पंचायत के वार्ड नंबर 13 निवासी मोहम्मद तैय्यब अपनी पत्नी मैहरुन्निशा के साथ बुधवार की शाम मुंबई अपने परिवार में होनेवाले शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। मैहरून्निशा बैग में अपने कपड़े के साथ ही 25 हजार नकदी और पहनने व देने के लिए जेवरात भी साथ ले जा रही थीं। डुमरियागंज मंदिर चौराहे पर बस्ती जाने के लिए दोनों एक मैजिक वाहन में बैठे थे। सवारी बैठाने के चक्कर में ड्राइवर ने जेवरात वाला बैग नीचे जमीन पर उतार दिया। सवारी बैठाने के बाद बिना बैग रखे ही चालक वहां से गाड़ी बस्ती रवाना कर दिया। उधर चौराहे पर बैग लावारिस पड़ा रहा। चौराहे पर रात्रि ड्यूटी पर तैनात सिपाही जयप्रकाश की नजर बैग पर पड़ी, तो वह लोगों से बैग किसकी है, पूछा। मगर किसी ने उस पर अपना हक नहीं जताया। जयप्रकाश बैग थाने पर ले आया। करीब 11 बजे रात में तैय्यब बैग को ढूंढते हुए थाने पर सूचना देने पहुंचा।
विज्ञापन

इस दौरान जयप्रकाश ने बैग लाकर उसे दिखाया तो दोनों खुश हो गए। दोनों ने बैग खोलकर उसमें रखा 25 हजार रूपया और जेवर चेक किया, तो सब ठीक था। डुमरियागंज प्रभारी थानाध्यक्ष राजेन्द्र प्रताप सिंह यादव ने बताया कि लावारिस बैग सिपाही को मिला था जिसे उसके मालिक को सौंप दिया गया ।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed