{"_id":"5c79691ebdec2273a5197ea6","slug":"131551460638-siddharthnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अज्ञात में केस दर्ज, गुस्साए लोगोें ने सड़क जाम की ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अज्ञात में केस दर्ज, गुस्साए लोगोें ने सड़क जाम की
Fri, 01 Mar 2019 10:47 PM IST
राकेश पांडेय
siddharthnagar
siddharthnagar
Published by: राकेश पांडेय
Updated Fri, 01 Mar 2019 10:47 PM IST
विज्ञापन
अज्ञात में केस दर्ज होने से गुस्साए लोगों ने मोहाना-सिकरी मार्ग पर जाम लगा दिया।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बर्डपुर। सड़क हादसे में बृहस्पतिवार को हुई मौत के मामले में अज्ञात में केस दर्ज किए जाने की जानकारी पर शुक्रवार शाम करीब साढ़े चार बजे पीड़ित घरवाले और स्थानीय लोगों ने मोहाना थाना क्षेत्र के बर्डपुर- नौगढ़ मार्ग पर जाम लगाकर धरने पर बैठ गए। गुस्साए लोग आरोपी चालक के खिलाफ केस दर्ज किए जाने की मांग कर रहे थे। सूचना पर सीओ सुनील कुमार सिंह और एसओ अंजनी कुमार मौके पर पहुंचे और गुस्साए लोगों को 24 घंटे में नामजद मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। इसके बाद लोग माने। इससे करीब एक घंटे तक मार्ग पर आवागमन बाधित रहा।
दरअसल, गुरुवार को बर्डपुर- नौगढ़ मार्ग पर स्थित विशुनपुरवा गांव के पास कार की चपेट में बाइक आने से मोहाना थाना क्षेत्र के पारवानी नगर निवासी दिलीप कुमार ओझा (24) पुत्र ध्रुपराज की मौत हो गई थी। हादसे मेें शोहरतगढ़ विधायक चौधरी अमर सिंह के पिता व रिश्तेदार भी घायल हुए थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। शुक्रवार को परिजनों को जब पता चला कि पुलिस ने केस अज्ञात के खिलाफ दर्ज किया है तो वह आक्रोशित हो गए और मोहाना- सिकरी मार्ग पर जाम लगाकर धरने पर बैठ गए। इसके बाद नामजद मुकदमा दर्ज करते हुए चालक को गिरफ्तार करने की मांग की।