फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   बुद्धि-शुद्धि यज्ञ कर पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग की

बुद्धि-शुद्धि यज्ञ कर पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग की

Sun, 06 Jan 2019 10:58 PM IST
siddharthnagar Published by: राकेश पांडेय Updated Sun, 06 Jan 2019 10:58 PM IST
विज्ञापन
बुद्धि-शुद्धि यज्ञ कर पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग की
बीएसए कार्यालय पर आयोजित हुआ यज्ञ - फोटो : अमर उजाला
सिद्धार्थनगर। अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ के आह्वान पर संयुक्त संघर्ष संचालन समिति के विभिन्न संगठनों ने रविवार को बीएसए कार्यालय पर पुरानी पेंशन बहाली को लेकर बुद्धि-शुद्धि यज्ञ किया। इस अवसर पर अष्टभुजा पांडेय ने कहा कि शिक्षकों और कर्मचारियों का पेंशन बंद कर बुढ़ापे की लाठी छीन ली है। इसका विरोध संगठन करता रहेगा। कहा कि जब तक मांग पूरी नहीं हो जाती, तब तक इसी तरह से बुद्धि-शुद्धि यज्ञ किया जाएगा। देवेंद्र यादव ने कहा कि सरकार नई पेंशन देकर शिक्षकों को गुमराह कर रही है। जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सतीश चंद्र त्रिपाठी ने कहा कि विधायक और सांसद को पेंशन का लाभ दिया जा रहा है। लेकिन शिक्षकों और कर्मचारियों को इससे वंचित रखा गया है, जो कि ठीक नहीं है। वहीं विनयकांत मिश्र ने कहा कि पेंशन बहाली अगर सरकार नहीं करती है तो इसका खामियाजा आने वाले लोकसभा चुनाव में सरकार को भुगतना पड़ेगा। कार्यक्रम का संचालन अतुल कुमार मिश्र ने किया। मौके पर मिर्जा महबूब, विद्या भूषण,जय प्रकाश गुप्ता, वीरेंद्र गुप्ता, प्रेम सागर, अनुराग कुमार वर्मा, हेमंत शुक्ला, दिनेश मिश्र, पप्पू कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed