फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   लिपिक के खिलाफ लामबंद हुई आंगनबाड़ी कार्यकर्ता

लिपिक के खिलाफ लामबंद हुई आंगनबाड़ी कार्यकर्ता

Thu, 27 Dec 2018 10:39 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 27 Dec 2018 10:39 PM IST
विज्ञापन
लिपिक के खिलाफ लामबंद हुई आंगनबाड़ी कार्यकर्ता
फोटो- 55
विज्ञापन


लिपिक के खिलाफ आंगनबाड़ी कार्यकर्ता लामबंद

एकांत में अश्लील हरकत करने और धनउगाही का आरोप
आरोपी लिपिक को हटाने के लिए डीएम को सौंपा पत्र
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिकाओं ने खेसरहा ब्लॉक के बाल विकास परियोजना कार्यालय पर तैनात लिपिक पर अश्लील हरकत व धन उगाही करने का आरोप लगाया। लिपिक को हटाने की मांग को लेकर सैकड़ों की संख्या में गुरुवार को आंगनबाड़ी कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुंची। डीएम को ज्ञापन देकर जल्द से जल्द लिपिक को हटाने की मांग की।
डीएम को दिए गए ज्ञापन को लेकर ब्लॉक अध्यक्ष आशा त्रिपाठी ने कहा कि खेसरहा ब्लॉक के बाल विकास परियोजना कार्यालय में तैनात एक लिपिक काफी दिनों से एक ही स्थान पर कार्यरत है। वह कार्यकर्ताओं की बैठक व सूचना रिपोर्ट देने के नाम पर धनउगाही करता है।
विज्ञापन

मामले को लेकर कई बार शिकायत भी की गई, लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है। मामले की जांच करते हुए उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए नहीं तो कार्यकर्ता कार्य बहिष्कार करके धरना प्रदर्शन करने को विवश होंगे। इस दौरान प्रमिला देवी, मुन्नी देवी, बीमा देवी, सरोज पांडेय, दुर्गावती, नीलम शुक्ल, संगीता गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed