फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   तहसील स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा में शोहरतगढ ब्लॉक अव्वल

तहसील स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा में शोहरतगढ ब्लॉक अव्वल

Sat, 03 Nov 2018 10:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Sat, 03 Nov 2018 10:17 PM IST
विज्ञापन
तहसील स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा में शोहरतगढ ब्लॉक अव्वल
शोहरतगढ़ में खेल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते बच्चे। - फोटो : अमर उजाला
शोहरतगढ़। लाल बहादुर शास्त्री लघु माध्यमिक विद्यालय रमवापुर तिवारी में शनिवार को दो दिवसीय तहसील स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा समारोह का समापन विधायक चौधरी अमर सिंह की मौजूदगी में हुआ। इसमें शोहरतगढ़ ब्लॉक के बच्चों का दबदबा रहा।
विज्ञापन

इस मौके पर विधायक अमर सिंह ने ग्रामीण क्षेत्र मेंखेल प्रतिभाओं को निखारने की जरूरत पर बल दिया। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार गांव के बच्चों ने तहसील स्तर पर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया है वह सराहनीय है। खो-खो, कबड्डी में शोहरतगढ़ प्रथम, बढ़नी द्वितीय, व्यायाम, पीटी में बढ़नी प्रथम, शोहरतगढ़ द्वितीय, एकांकी में शोहरतगढ़ प्रथम, बढ़नी द्वितीय, योगा में शोहरतगढ़ प्रथम, बढ़नी द्वितीय, अंत्याक्षरी में शोहरतगढ़ प्रथम, बढ़नी द्वितीय, लोकगीत में शोहरतगढ़ प्रथम, बढ़नी द्वितीय, लंबी कूद बालक वर्ग में शोहरतगढ़ के आनंद प्रथम, मतीउल्लाह द्वितीय व बढ़नी के रंजीत तृतीय, बालिका वर्ग में शोहरतगढ़ की जानकी प्रथम, बढ़नी की विनीता द्वितीय व ललिता तृतीय, प्राथमिक स्तर चार सौ मीटर दौड़ बालक वर्ग में शोहरतगढ़ के अरबाज प्रथम, मोहम्मद कैफ द्वितीय, बढ़नी के रंजीत तृतीय, बालिका वर्ग में जानकी प्रथम, मीरा द्वितीय व बढ़नी की ललिता तृतीय, जूनियर स्तर पर छह सौ मीटर बालक वर्ग दौड़ में शोहरतगढ़ के जाकिर प्रथम, बढ़नी के अर्जुन द्वितीय व हरिलाल तृतीय, बालिका वर्ग में शोहरतगढ़ की रेनू प्रथम, किरन द्वितीय व बढ़नी की सरिता तृतीय स्थान पर रही।
विज्ञापन

इस दौरान बीईओ रमेश चंद्र मौर्य, बीईओ बढ़नी अभिमन्यु, प्रधान संध जिलाध्यक्ष डॉ. पवन मिश्र, शिक्षक संघ ब्लॉक अध्यक्ष शोहरतगढ़ लालजी यादव, बढ़नी ब्लॉक अध्यक्ष जावेद आलम, सुग्रीव यादव, राकेश राज, मनीष सिंह, दधीचि, संतोष कुमार चौधरी, विनायक, जीत बहादुर चौधरी, शिवसरन, अमरेश, पृथ्वीपाल, सरोज रानी, कल्पना, कोकिला देवी, निवेदिता श्रीवास्तव, राममहेश यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed