{"_id":"5bd88dc1bdec2269c0437356","slug":"131540918721-siddharthnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैरहाजिर नौ शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैरहाजिर नौ शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस
siddharthnagar
Updated Tue, 30 Oct 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
बीएसए ने कराई प्रार्थना
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित स्कूलों की हकीकत जानने के लिए निकले बीएसए को व्यवस्था बदहाल मिली। मुख्यालय से सटे दो स्कूलों के निरीक्षण में सभी शिक्षक गैरहाजिर पाए गए। अनुपस्थित नौ अध्यापकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। पूर्व माध्यमिक विद्यालय में बच्चों को स्वयं प्रार्थना कराई। मौके पर मिले हेड मास्टर के पति को भी उन्होंने फटकारा लगाई। एक शिक्षिका का अवकाश के लिए प्रार्थना पत्र बगैर तिथि के मिलने पर नाराजगी जाहिर की है।
मंगलवार को बेसिक शिक्षा अधिकारी राम सिंह जिला मुख्यालय से सटे विकास खंड उस्का बाजार अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय दतरंगवा का सुबह 9.10 बजे पहुंचे। यहां छह में से एक भी अध्यापक उपस्थित नहीं मिले। 9.25 बजे से 9.40 के बीच सहिस्ता व दो शिक्षा मित्र स्कूल पहुंची। यहां नामांकित 2 सौ में मौके पर सिर्फ 15 बच्चे मिले। प्रधानाध्यापक का वेतन अग्रिम आदेश तक अवरुद्ध करते हुए पांच को बताओ नोटिस जारी किया है। पास के पूर्व माध्यमिक विद्यालय दतरंगवा के निरीक्षण में सुबह 9.20 बजे कोई शिक्षक उपस्थित नहीं मिला। नामांकित 110 में 9 बच्चे मिले। इन बच्चों को बीएसए ने प्रार्थना कराई। मौके पर मिले हेडमास्टर के पति ने बताया कि वह भवन निर्माण करा रहे हैं और समय मिलने पर गणित विषय भी पढ़ाते हैं। 9.45 पर मौके पर पहुंची प्रधानाध्यापक मीरा व उनके पति को कड़ी फटकार लगाई। यहां सहायक अध्यापक रिप्सी धर का अवकाश प्रार्थना पत्र बगैर तिथि पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए पत्र अपने पास रख लिया। यहां सभी ख्सा शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। बीएसए ने बताया कि निरीक्षण का अभियान अनवरत जारी रहेगा।