फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   रररिक्त पदों पर दो माह के अंदर करें भर्ती

रररिक्त पदों पर दो माह के अंदर करें भर्ती

Fri, 24 Aug 2018 10:32 PM IST
Updated Fri, 24 Aug 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
रररिक्त पदों पर दो माह के अंदर करें भर्ती
फोटो- 51
विज्ञापन


मांगों के समर्थन में ऑफिसर्स एसोसिएशन का धरना
रिक्त पदों पर दो माह के अंदर भर्ती की मांग, डीआईओएस को सौंपा ज्ञापन

एजुकेशनल मिनिस्ट्रियल ऑफिसर्स एसोसिएशन की मांगें न माने जाने पर आंदोलन की चेतावनी

अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। यूपी एजुकेशनल मिनिस्ट्रियल ऑफिसर्स एसोसिएशन ने विभिन्न मांगों के समर्थन में शुक्रवार को डीआईओएस कार्यालय परिसर में धरना दिया। एसोसिएशन ने डीआईओएस को ज्ञापन सौंपा और मांगें पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
जिलाध्यक्ष ऋषीश चंद्र मिश्र ने कहा कि सरकार कर्मचारियों की मांगों को पूरा नहीं कर रही है। मांगों के लिए कई बार धरना दिया गया, लेकिन सरकार मांगों पर ध्यान नहीं दे रही है। कहा कि ग्रेड-पे में वृद्धि की जाए और नए पदों का सृजन किया जाए। कहा कि सहायक अध्यापकों के पदों पर पदोन्नति का कोटा निर्धारित किया जाए। खाली होने वाले रिक्त पदों को दो माह के भीतर भरा जाए जिससे अन्य कर्मचारियों में काम करने में आसानी हो सके।
विज्ञापन

इसके अलावा एसोसिएशन के सदस्यों ने कई अन्य मांगों को पूरा करने की मांग की। जिला सचिव ओंकार नाथ ने कहा कि मांगों को पूरा करवाने के बाद ही दम लेंगे। संगठन कर्मचारियों के हित के लिए काम कर रही है। धरने को राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष अनिल सिंह ने संबोधित किया। इस दौरान सुजीत जायसवाल, मुन्नी लाल, सुग्रीव, जयप्रकाश शुक्ल, हरिश्चंद, राजकुमार पांडेय, अमित कुमार, आनंद श्रीवास्तव, राकेश मणि त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed