फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   अव्यवस्था पर सीएमओ ने फटकार लगाई

अव्यवस्था पर सीएमओ ने फटकार लगाई

Tue, 17 Jul 2018 11:27 PM IST
siddharthnagar
siddharthnagar Updated Tue, 17 Jul 2018 11:27 PM IST
विज्ञापन
अव्यवस्था पर सीएमओ ने फटकार लगाई
शोहरतगढ़ सीएचसी का निरीक्षण करते सीएमओ। - फोटो : अमर उजाला
शोहरतगढ़। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का सीएमओ डॉ. आरके मिश्र ने मंगलवार दोपहर तीन बजे निरीक्षण किया। अस्पताल की समस्याओं को देख सीएमओ ने जिम्मेदारों को फटकार लगाई। निरीक्षण के दौरान हियुवा नेता सुभाष गुप्ता ने अस्पताल में आम जनता को होने वाले समस्याओं से अवगत कराया।
विज्ञापन


सीएमओ ने चिकित्साधीक्षक कक्ष में पहुंच कर अभिलेखों और औषधि भंडार कक्ष में जाकर दवाओं के बारे में जांच की। अस्पताल परिसर में गंदगी को देख सीएमओ भड़क उठे और अधीक्षक को सफाई व्यवस्था अस्पताल के अंदर व बाहर चाक चौबंद बनाने का निर्देश दिया। सीएमओ ने प्रसूता वार्ड, इमरजंसी वार्ड, शौचालय, फर्नीचर, ऑक्सीजन सिलेंडर आदि का निरीक्षण किया। कमरों में लगे टूटे खिड़की के कांच को दुरुस्त कराने का निर्देश अधीक्षक को दिया।
विज्ञापन


सीएमओ ने कहा कि शासन के निर्देशानुसार आशा, एएनएम इंद्रधनुष मिशन व टीकाकरण केंद्र व क्षेत्र में नियमानुसार करें। सीएमओ डॉ. आरके मिश्र ने कहा कि अस्पताल में मिली कमियों को जल्द दूर कराया जाएगा। अस्पताल के अंदर व बाहर गंदगी को दूर कराने का निर्देश चिकित्साधीक्षक को दिया गया है। अस्पताल में अन्य व्यवस्थाएं व मरीजों का देखभाल बेहतर ढंग से होता पाया गया। इस दौरान चिकित्साधीक्षक डॉ. एसके पटेल, चिकित्साधिकारी डॉ. धीरेंद्र चौधरी, फार्मासिस्ट हरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed