फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   नहीं पहुंचा पेपर, ऐन वक्त पर स्थगित हुई परीक्षा

नहीं पहुंचा पेपर, ऐन वक्त पर स्थगित हुई परीक्षा

Sat, 17 Mar 2018 11:58 PM IST
siddharthnagar
siddharthnagar Updated Sat, 17 Mar 2018 11:58 PM IST
विज्ञापन
नहीं पहुंचा पेपर, ऐन वक्त पर स्थगित हुई परीक्षा
सिद्धार्थनगर। सरकार की लाख हिदायतों के बाद भी परिषदीय स्कूलों की पढ़ाई को लेकर महकमा गंभीर नहीं हो पाया है। इसका प्रमाण शनिवार को तब दिखा, जब पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के बावजूद विभाग को वार्षिक परीक्षाएं ऐनवक्त पर स्थगित करनी पड़ी। जिम्मेदारों ने इसके लिए विद्यालयों पर समय से प्रश्न पत्र न पहुंच पाने का हवाला दिया है। अब परीक्षाएं 19 मार्च से निर्धारित समय सारिणी के अनुसार ही होंगी। 17 मार्च की स्थगित परीक्षा को 23 मार्च को कराने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन


जिले के 1924 प्राथमिक व 740 पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में वार्षिक परीक्षा शनिवार से शुरू होनी थी। परीक्षा में कुल 284511 छात्र-छात्रा शामिल होने हैं। तय कार्यक्रम के तहत शनिवार को प्रथम पाली में कक्षा एक की हिंदी मौखिक व दूसरी पाली में गणित मौखिक की परीक्षा होनी थी। कक्षा-दो, तीन, चार व पांच में भी हिंदी व गणित की लिखित-मौखिक परीक्षा प्रस्तावित थी। कक्षा-6, 7 व आठ में प्रथम पाली में हिंदी व द्वितीय पाली में पर्यावरण का पेपर होना था। सुबह साढ़े 9 बजे से होने वाली परीक्षा के लिए बच्चे विद्यालय पर पहुंच गए। शिक्षकों ने भी कमान संभाल ली, लेकिन ऐन वक्त पर विभाग ने इसे स्थगित करने का फरमान जारी कर दिया।
विज्ञापन


इस संबंध में बीएसए मनीराम सिंह का कहना था कि प्रश्न पत्र एक दिन पहले ही ब्लाक स्तर पर पहुंचा दिए जाने थे, वहां से स्कूलों को भेजा जाना था। सभी स्कूलों तक समय से प्रश्न पत्र न पहुंच पाने के कारण परीक्षा स्थगित करनी पड़ी है। अब परीक्षाएं 19 मार्च से शुरू होगी। समय सारिणी में कोई बदलाव नहीं किया गया है। 19 मार्च को पहले से निर्धारित अंग्रेजी विषय की ही परीक्षा होगी। 22 मार्च तक इसी क्रम में परीक्षा के समापन के बाद 23 मार्च को 17 मार्च को स्थगित विषय की परीक्षा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed