{"_id":"5a8470654f1c1b514a8b94fb","slug":"131518628965-siddharthnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएसएनएल की ब्रॉडबैंड सेवा ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएसएनएल की ब्रॉडबैंड सेवा ठप
siddharthnagar
Updated Thu, 15 Feb 2018 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर।बीएसएनएल की ब्राडबैंड सेवा बुधवार को ठप हो गई जिससे जिले भर के तकरीबन डेढ़ हजार से अधिक उपभोक्ता परेशान रहे। दिनभर लोगों को अपने काम को पूरा करने के लिए जूझना पड़ा। सरकारी अवकाश के कारण दफ्तरों में तो सन्नाटा रहा, लेकिन एटीएम व व्यापारियों के यहां लगे स्वाइप मशीनें भी ठप रहीं। कई प्राइवेट मोबाइल कंपनियों की भी स्पीड स्लो रही।
कारोबारियों को रकम की लेन-देन में दिक्कतें पहुंचीं। बैंकों में छुट्टी होने के कारण लोग एटीएम पर रुपये निकालने के लिए गए। उन्हें निराशा हाथ लगी। व्यवसायी सुधीर कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि बीएसएनएल का ब्रॉड बैंडहमेशा धोखा दे रहा है। कई बार विभाग से सुविधा को बेहतर बनाने के लिए कहा गया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। अमन कुमार ने कहा कि बीएसएनएल का नेटवर्क फेल होने से किसी से संपर्क नहीं हो पाया। लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
इस संबंध में बीएसएनएल बस्ती के जीएम आरके जायसवाल का कहना है कि गोंडा व लखनऊ के बीच ब्राडबैंड के केबल कट जाने से सेवा प्रभावित हुई है। मरम्मत का काम जारी है। कोशिश है कि जल्द से जल्द सेवा बहाल हो जाए।