फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, मौत

ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, मौत

Sat, 08 Jul 2017 10:19 PM IST
Updated Sat, 08 Jul 2017 10:19 PM IST
विज्ञापन
ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, मौत
डुमरियागंज (सिद्धार्थनगर)। एक अन्य ट्रक को ओवरटेक करने की कोशिश में तेज रफ्तार ट्रक ने शनिवार सुबह करीब 5 बजे बाइक सवार को कुचल दिया। हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। घटना नगर के बैदौला चौराहे के पास की है। दुर्घटना के बाद चालक ट्रक मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही ट्रक को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

डुमरियागंज के मदारा गांव निवासी शराफत अली (28) मुंबई से ट्रक के जरिए प्याज लादकर डुमरियागंज के आसपास के क्षेत्रों में सप्लाई करता था। तीन दिन पहले भी वह प्याज लादकर आया था। प्याज उतारने के बाद वह ट्रक लेकर गांव मदारा चला गया था। शनिवार सुबह करीब 5 बजे वह बाइक से पास के ही सोनाहटी के अल्लापुर मझारी गांव में अपने साथी ड्राइवर के घर से अपना मोबाइल फोन लाने जा रहा था। बैदौला चौराहे के पास स्थित एलआईसी ऑफिस के पास पहुंचा ही था, तभी एक ट्रक को ओवरटेक करने की कोशिश में एक अन्य तेज रफ्तार ट्रक ने उसे चपेट में ले लिया। टक्कर के बाद शराफत की बाइक ट्रक के आगे के पहिए में फंस गई और करीब 20 मीटर तक घसीटा गई। लोगों के शोर-गुल मचाने पर चालक मौके पर ट्रक छोड़कर फरार हो गया। लोगों ने 6 बार 108 नंबर डायल किया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। बाद में लोगों ने किसी तरह डुमरियागंज पीएचसी पर सूचना देकर एंबुलेंस भेजने को कहा, लेकिन तब तक शराफत की मौत हो चुकी थी। इस संबंध में डुमरियागंज एसओ राधेश्याम राय ने बताया कि घटना की जानकारी होने पर तत्काल मौके पर पुलिस भेजी गई थी। ट्रक को कब्जे में लेकर लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अभी तक तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed