{"_id":"6463c7eaa356dd53010f7598","slug":"125-haj-pilgrims-got-vaccinated-given-training-siddharthnagar-news-c-7-1-169550-2023-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: 125 हज यात्रियों को लगा टीका, दिया गया प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: 125 हज यात्रियों को लगा टीका, दिया गया प्रशिक्षण
Tue, 16 May 2023 11:44 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 16 May 2023 11:44 PM IST
विज्ञापन
डुमरियागंज क्षेत्र के बैदौलागढ़ स्थित मदरसा खैरुल उलूम पर आयोजित हज यात्रियों के टीकाकरण कार्यक
डुमरियागंज। नगर पंचायत क्षेत्र के बैदौलागढ़ स्थित मदरसा खैरुल उलूम के सभागार में मंगलवार को हज यात्रियों के लिए टीकाकरण शिविर और प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 125 हज यात्रियों को टीकाकरण के बाद दवा भी पिलाई गई।
सऊदी अरब के मक्का और मदीना के लिए जाने वाले हज यात्रियों के परिजनों की उपस्थिति में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेवां के स्वास्थ्यकर्मियों की देखरेख में टीकाकरण हुआ। शिविर में अधीक्षक सीएचसी बेवां डॉ श्रवण तिवारी ने हाजियों को यात्रा के दौरान स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी।
प्रशिक्षक मौलाना मोहम्मद इब्राहिम मदनी, मौलाना अब्दुल मन्नान मिफ्ताही, मौलाना अब्दुल सत्तार सिराजी ने हज यात्रियों को यात्रा के करने के बारे में प्रशिक्षित किया। इस दौरान खैर टेक्निकल एजुकेशन सोसायटी के डायरेक्टर इंजीनियर इरशाद अहमद, खैर टेक्निकल इंटर कॉलेज के प्रबंधक डॉ. फैजान अहमद, डॉ. उमैमा यासमीन, डॉ. शफीक अहमद, असरार साहब एवं आफताब साहब मौजूद थे।