फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   अस्पताल में तोड़फोड़, डॉक्टर को जान से मारने की धमकी

अस्पताल में तोड़फोड़, डॉक्टर को जान से मारने की धमकी

Thu, 07 Mar 2019 10:26 PM IST
brijesh kumar ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Published by: brijesh kumar Updated Thu, 07 Mar 2019 10:26 PM IST
विज्ञापन
अस्पताल में तोड़फोड़, डॉक्टर को जान से मारने की धमकी
बढ़नी में पीएचसी में मारपीट की घटना में फटा रजिस्टर। - फोटो : अमर उजाला
बढनी। ढेबरुआ थाना क्षेत्र के बढ़नी पीएचसी में इलाज को लेकर अस्पताल में तोड़फोड़, डॉक्टर से अभद्रता और उन्हें जान से मारने की धमकी देने का मामला प्रकाश में आया है। चिकित्सक ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। डॉक्टर से बवाल के बाद अस्पताल व आसपास के मेडिकल स्टोर व एक्स-रे, पैथालॉजी सेंटर सहित सभी बंद हैं। आरोप है कि पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है।
विज्ञापन

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात डॉ. मेजर आरके प्रसाद ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि बुधवार की रात साढ़े नौ बजे क्षेत्र के एक गांव निवासी के बच्चे को लेकर कुछ लोग कमरे में आए थे। आए मरीज के मुंह व नाक से झाग निकाल रहा था। उसका इलाज किया जा रहा था। मरीज की हालत सुधरता न देख परिजन हंगामा करते हुए अस्पताल का दरवाजा तोड़ दिए। ओपीडी रजिस्टर फाड़ते हुए बवाल शुरू कर दिया। हंगामा सुन कई ब्लॉक कर्मचारी व कॉलोनी के लोग पहुंच कर मामले को शांत कराया। घटना से अस्पताल व विकास खंड कर्मचारियों में भय का वातावरण है। मामले की जांच करते हुए कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

रात के समय डॉ. के आवास पर आकर मरीज के परिजनों द्वारा हंगामा करने की घटना पर बीडीओ बढ़नी रामबेलास राय ने कहा कि घटना निंदनीय है। घटना से कॉलोनी के सभी कर्मचारियों में असुरक्षा की भावना व्याप्त है। इसे लेकर जिला प्रशासन को पत्र लिखने की बात कही है। ढेबरुआ थाना प्रभारी आरबी सिंह ने बताया कि डॉ. मेजर की तहरीर मिली है। जांचकर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा लिखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed