फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   mumtaj elect presedent

मुमताज महाविद्यालय प्रबंधक महासभा का अध्यक्ष मनोनीत

Wed, 17 Oct 2018 10:08 PM IST
siddharthnagar
siddharthnagar Updated Wed, 17 Oct 2018 10:08 PM IST
विज्ञापन
mumtaj elect presedent
सिद्धार्थ शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान करौंदा मसिना में बुधवार को स्ववित्त पोषित महाविद्यालय प्रबंधक महासभा की बैठक हुई। - फोटो : अमर उजाला
सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थ शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान करौंदा मसिना में बुधवार को स्ववित्त पोषित महाविद्यालय प्रबंधक महासभा की बैठक हुई। इसमें जिला कार्यकारिणी गठित हुई जिसमें मुमताज अहमद को जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया। इस मौके पर 34 कॉलेज के प्रबंधकों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन


बैठक में मुमताज अहमद को अध्यक्ष, प्रेमप्रकाश श्रीवास्तव को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, डॉ. सुशीला सिंह को उपाध्यक्ष, डॉ. एसपी श्रीवास्तव महामंत्री, डॉ. वेदप्रकाश पांडेय मंत्री, अंकित सिंह व कमलेश मिश्र को उपमंत्री, हरीश चौधरी, सूर्य प्रकाश चौधरी कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया जबकि पंकजेश्वर मणि त्रिपाठी, नसीम अहमद मीडिया प्रभारी बनाए गए। कार्यकारिणी सदस्य समस्त बीएड कॉलेज को बनाया गया। वहीं, संरक्षक मंडल में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय, सांसद जगदंबिका पाल, पूर्व मंत्री मलिक कमाल युसूफ, संकटा लाल श्रीवास्तव, डॉ. रविप्रकाश चौधरी, डॉ. मिथिलेश मणि त्रिपाठी, पूर्व विधायक ईश्वरचंद शुक्ल, सैय्यदा खातून शामिल हैं। कार्यक्रम का संचालन डॉ. रवि प्रकाश श्रीवास्तव व संगीता शाही ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed