फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   लोक अदालत में 11729 मुकदमों का निस्तारण

लोक अदालत में 11729 मुकदमों का निस्तारण

Sat, 14 Jul 2018 11:19 PM IST
Updated Sat, 14 Jul 2018 11:19 PM IST
विज्ञापन
लोक अदालत में 11729 मुकदमों का निस्तारण
लोक आदलत का शुभारंभ करते जिला जज, डीएम और एसपी। - फोटो : अमर उजाला
सिद्धार्थनगर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में संपन्न राष्ट्रीय लोक अदालत में 11 हजार 729 मुकदमों का निस्तारण किया गया। मोटर दुर्घटना प्रतिकर के 23 वादों में पीड़ित पक्ष को 69 लाख 48 हजार 702 रुपये प्रतिकर दिलाया गया। 54 लाख 53 हजार 767 रुपये का उत्तराधिकार प्रमाणपत्र जारी किया गया। बैंकों से लिए गए ऋणी द्वारा 70 लाख 96 हजार रुपये का टोकन मनी जमा हुआ।
विज्ञापन

सिविल कोर्ट में शनिवार को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारंभ जनपद न्यायाधीश केके अस्थाना ने दीप प्रज्ज्वलन व सरस्वती जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके किया। बाद में जिला जज ने सिविल प्रर्कीण के 34 वाद, मोटर दुर्घटना प्रतिकर के 17 वाद, 8 आपराधिक प्रर्कीण समेत 59 वाद का निस्तारित करते हुए 52 लाख 60 हजार 436 रुपया क्षतिपूर्ति के रूप में दिलवाया। अपर जनपद न्यायाधीश बांसी हरकेश कुमार ने मोटर दुर्घटना प्रतिकर 2 वादों को निस्तारित करते हुए पीड़ित पक्ष को 7 लाख 15 हजार रुपये क्षतिपूर्ति के रूप में दिलवाए। प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय श्याम नारायण त्रिपाठी ने पारिवारिक मामलों के 44 वाद निस्तारित किए। प्रथम विशेष अपर जनपद न्यायाधीश राम चन्द्र यादव द्वारा फौजदारी के 3 वाद निस्तारित किया। अपर जनद न्यायाधीश एफटीसी रोहित रघुवंशी, अपर जनपद न्यायाधीश एफटीसी निर्भय नारायण राय, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट संजय चौधरी, सिविल जज सीनियर डिवीजन महेंद्र कुमार, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव ज्योति, सिविल जज जूनियर डिवीजन विवेक कुमार, सिविल जज जूनियर डिवीजन देवेन्द्र कुमार प्रथम ने भी वादों का निस्तारण किया। लोक अदालत में तहसीलों में 4894, थानों में 5072, एआरटीओ ने 6 वाद का निस्तारण किया। विभिन्न बैंकों व दूर संचार विभाग ने भी कई मामले का निस्तारण किया। इस मौके पर न्यायिक मजिस्ट्रेट अर्पिता सिंह, जिलाधिकारी कुणाल सिल्कू, एसपी धर्मवीर सिंह समेत तमाम अफसरों व अधिवक्ताओं की उपस्थिति रही।
विज्ञापन

डुमरियागंज। शासन के निर्देश पर शनिवार को डुमरियागंज तहसील में लोक अदालत का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न न्यायालयों द्वारा कुल 113 मामले निस्तारित किए गए। जिसमें राजस्व विभाग से संबंधित जमीन, धारा 34 के वाद शामिल रहे। डुमरियागंज उपजिलाधिकारी राजेंद्र प्रसाद के न्यायालय में शनिवार को लोक अदालत में मामलों की सुनवाई के साथ 63 मामले निस्तारित हुए। वहीं तहसीलदार शिवमूर्ति के दो न्यायालयों में 40 तथा नायब तहसीलदार लालता प्रसाद ने 10 मामले निस्तारित किए। इस दौरान पेशकार विवेक और रमापति त्रिपाठी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed