{"_id":"5b3a5f3f4f1c1b72518b4569","slug":"121530552127-siddharthnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" लाल निशान की ओर बढ़ रहा नदियों का जलस्तर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाल निशान की ओर बढ़ रहा नदियों का जलस्तर
siddharthnagar
Updated Mon, 02 Jul 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
गजहड़ा गांव के पास बारिश में टूटा बांध।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। दो दिनों से हो रही बारिश ने जिले में बाढ़ के संकेत दे दिए है। पहाड़ों पर हो रही बारिश का असर यह है कि बानगंगा नदी लाल निशान के करीब पहुंच चुकी है। इसके अलावा जुमआर नाले भी बढ़ी तेजी से पहाड़ी पानी का असर दिखने लगा है। कुछ ऐसा ही हाल राप्ती नदी का भी है। लोगों का कहना है कि अगर दो दिनों तक पहाड़ों पर ऐसी ही बारिश होती रही है, तो बाढ़ का आना तय है। ऐसे में अगर समय रहते विभाग नहीं चेता तो पिछले साल की तरह इस साल भी बाढ़ तबाही मचाएगी। नेपाल से सटा होने के कारण जिला में हर साल बाढ़ तबाही मचाती है। वहीं बानगंगा के बढ़ते जलस्तर से लोग सहमे हुए हैं। बानगंगा बैराज के 16 फाटक नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए खोल दिए गए है। इस संबंध में बानगंगा ड्रेनेज खंड के अवर अभियंता एमटी राय ने बताया कि बानगंगा नदी में जलस्तर में वृद्धि जारी है। सुरक्षा के दृष्टिकोण से बैराज के सभी फाटक को आधा खोल दिया गया है। अभी खतरे की कोई बात नहीं है। सुरक्षा को लेकर सभी अधिकारी व कर्मचारी क्षेत्र में जमे हुए हैं।
गजहड़ा गांव में दक्षिण-पश्चिम छोर का बांध टूटा
शोहरतगढ़। बानगंगा नदी के किनारे बसे ग्राम गजहड़ा के दक्षिण-पश्चिम छोर पर नदी का बांध रविवार रात हुई मूसलाधार बारिश से टूट गया। इसे रोकने के लिए ग्रामीण अपने स्तर से प्रयास कर रहे हैं। सोमवार सुबह बरसात धीमी होने पर टूटे बंधे की मरम्मत की। ग्रामीणों के अनुसार बरसात फिर हुई तो गांव तबाह होने से कोई नहीं बचा पाएगा। रविवार रात नेपाल के पहाड़ों व मैदानी भागों में हुई मूसलाधार बारिश से बानगंगा नदी के किनारे बसे ग्राम गजहड़ा में दक्षिण-पश्चिम छोर पर नदी का बांध करीब दो मीटर टूट गया। बानगंगा में आई उफान से जलस्तर में वृद्धि देख गांव के लोग सकते में आ गए। बांध टूटने की सूचना मिलते ही ग्रामीण बरसात के दौरान ही बांध को बचाने में जुट गए। गांव के प्रधान मोहम्मद जमील अहमद ने बताया कि जिम्मेदार विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों को लोगों की जान की कोई फिक्र नहीं है। सन 2016-17 में आई बाढ़ के दौरान दक्षिण-पश्चिम बानगंगा नदी का बांध टूट गया था। इससे गांव में कुछ लोगों का घर भी ढह गया था। गांव के हलीम, अब्दुल सत्तार, गिन्नी मोलवी, रामसिंह सहानी, दाहू साहनी, संकटा प्रसाद, जोखू चौधरी, दुर्गा चौधरी, मुनेसर विश्वकर्मा, नंदलाल भंडारी व रामकिशुन भंडारी ने कहा कि भारी बरसात के कारण बांध टूटा है। बारिश का यह शुरुआती दौर है। जिम्मेदारों ने इस बार नहीं चेता तो हम सब बाढ़ से तबाह हो जाएंगे।
सिंचाई मंत्री को जर्जर बांधों की जानकारी दी
इटवा। विधायक डॉ. सतीश चंद्र द्विवेदी ने सोमवार को लखनऊ में सिंचाई मंत्री से मिलकर भारी बारिश की वजह से क्षेत्र में बंधों की हो रही कटान की स्थिति से अवगत कराया। सोमवार को उन्होंने अपने विधानसभा क्षेत्र इटवा के बांधो की जर्जर स्थिति, रेट होल्स व भारी बारिश से हो रहे कटान के बारे में जानकारी दी। उन्होंने सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह से कहा कि इन स्थलों की शीघ्र रोकथाम नहीं की गई तो नदी के किनारे स्थित गांवों को बाढ़ से बचा पाना काफी मुश्किल हो जाएगा। भाजपा विधायक के मुताबिक सिंचाई मंत्री ने सभी समस्याओं के जल्द समाधान का आश्वासन दिया है।