{"_id":"5b2a94be4f1c1bb36e8b8e69","slug":"121529517246-siddharthnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गेहूं के नाम पर बड़ा घोटाला किया गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गेहूं के नाम पर बड़ा घोटाला किया गया
siddharthnagar
Updated Wed, 20 Jun 2018 11:34 PM IST
विज्ञापन
Demo
- फोटो : Demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। भारतीय किसान यूनियन (भानू) की बुधवार को किसानों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को लेकर विकास भवन परिसर में पंचायत हुई। इसमें कार्यकर्ताओं ने कहा कि जिले में गेहूं खरीद के नाम पर बड़ा घोटाला हुआ है। इसकी जांच होनी चाहिए। जांच नहीं होती है तो धरना प्रदर्शन करेंगे। वहीं पंचायत के बाद कार्यकर्ताओं ने नौ सूत्री मांग पत्र सीडीओ को देते हुए निस्तारण की मांग की।
जिलाध्यक्ष यार मोहम्मद चौधरी ने कहा कि जिले में गेहूं खरीद के नाम पर बड़ा घोटाला किया गया है। विभाग अपने लक्ष्य से अधिक खरीद का दावा कर रहा है जबकि आज भी कई किसान अपना गेहूं नही बेंच पाए हैं। सवाल यह है कि विभाग के पास इतना गेहूं आया कहां से जिससे लक्ष्य पूरा कर लिया गया। मामले की जांच कराई जानी चाहिए। लोटन ब्लॉक की ग्राम पंचायत सैनुआ, भरमी, अभयपुर, धरमौली व नेतवर में 13वां/14वां व राज वित्त से कराए गए विकास कार्यों की जांच कराकर सत्यापन कराया जाए। विकास खंड बर्डपुर न. 6 व 10 में कराए गए विकास कार्यों का जिला स्तरीय जांच हो। जिला प्रवक्ता अनिल राव ने कहा कि तमाम सरकारी योजनाओं का लाभ किसानों को नहीं मिल पा रहा है। यदि मांगों का निस्तारण जल्द ही नहीं हुआ तो किसान यूनियन आंदोलन करने को बाध्य होंगे। इस दौरान पंकज वर्मा, समसुज्जोहा, तुफैल अहमद, रामप्रकाश चौधरी, प्रेमप्रकाश, विशंभर गौंड़, नंदराम यादव, हरिप्रसाद शुक्ला, रमेश चंद्र, जयराम यादव, भोला यादव आदि मौजूद रहे।