{"_id":"5a8b117b4f1c1ba3378b4eb1","slug":"121519063419-siddharthnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"36 घंटे से गुल है बिजली आपूर्ति, छात्रों की बढ़ी परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
36 घंटे से गुल है बिजली आपूर्ति, छात्रों की बढ़ी परेशानी
siddharthnagar
Updated Tue, 20 Feb 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
electricity demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बर्डपुरी(सिद्धार्थनगर)। यूपी बोर्ड की परीक्षा के बीच बर्डपुर फीडर से जुड़े 250 गांवों में रविवार सुबह से ही आपूर्ति ठप है। इसका कारण उपकेंद्र में लगे पावर ट्रांसफार्मर में तेल रिसाव बताया जा रहा है। विभागीय अफसरों के अनुसार, मंगलवार दोपहर तक आपूर्ति सुचारु हो सकेगी। इससे एक ओर बोर्ड परीक्षार्थी परेशान हैं, दूसरी ओर कारोबारी।
बर्डपुर, मधुबेनिया, मोहाना, चैनपुर, नोनहवा, मोहनाजोत, महापाली, पिछौरा, सोनपुर, रसूलपुर, शिवकोट, सेमरी, देवरा, बर्डपुर नंबर 14, बर्डपुर नंबर 13, बर्डपुर नंबर 12 समेत 205 गांवों को आपूर्ति देने वाले बर्डपुर फीडर से आपूर्ति रविवार की सुबह से बिजली की आपूर्ति ठप है। एसडीओ बिजली विभाग के सुरेंद्र कुमार का कहना है कि बर्डपुर फीडर पर लगे ट्रांसफार्मर का तेल लीक हो रहा था और कुछ लोग तेल चोरी की कोशिश भी की थी, जिससे ट्रांसफार्मर का तेल पूरा गिर गया। तेल पहुंचाया जा रहा है। मंगलवार दोपहर तक बिजली व्यवस्था बहाल हो जाएगी।
कटौती से बाधित हो रही पढ़ाई
इंटरमीडिएट के छात्र आदर्श दुबे का कहना कि बोर्ड परीक्षा चल रही है, ऐसे इतनी लंबी कटौती से पढाई बाधित हो रही है। सिद्धार्थ यूनिवर्सिटी की एबीवीपी इकाई के अध्यक्ष शाह मोहम्मद का कहना है कि यूनिवर्सिटी की परीक्षाएं सिर पर हैं, लेकिन क्षेत्र में बिजली व्यवस्था लचर हो गई है। इस पर कोई ध्यान देने वाला नहीं है। छात्र अभिषेक पांडेय का कहना है कि जब भी परीक्षा करीब होती है तो बिजली नहीं मिल पाती है। 36 घंटे से बिजली आपूर्ति न होने से इंवर्टर-बैटरी भी डिस्चार्ज हो गए हैं। मोबाइल व्यवसायी पंकज चौधरी का कहना है कि विभागीय कर्मचारियों की लापरवाही से आपूर्ति बाधित होती है। इससे व्यापार पर भी बुरा असर पड़ रहा है।
विज्ञापन
बीडीसी सदस्य के प्रतिनिधि अनीस अहमद ने कहा कि विभाग के कर्मचारी दिन-रात फीडर पर तैनात रहते हैं ऐसे में तेल चोरी होने की दलील समझ से परे है। सपा नेता समीउल्लाह अंसारी का कहना है कि भाजपा सरकार में किसानों को न समय से बिजली मिल रही है न ही सड़क की सुविधा। दो दिनों से आपूर्ति ठप होने के बाद भी जिम्मेदार मौन साधे हुए हैं।