{"_id":"598352044f1c1b3f7b8b46af","slug":"121501778436-siddharthnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सघन चेकिंग में 57 बकाएदारों का काटा कनेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सघन चेकिंग में 57 बकाएदारों का काटा कनेक्शन
Updated Thu, 03 Aug 2017 10:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डुमरियागंज (सिद्धार्थनगर)। विद्युत विभाग के उच्चाधिकारियों के निर्देश पर गुरुवार को विद्युत सब स्टेशन डुमरियागंज की टीम ने क्षेत्र में सघन विद्युत कनेक्शन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान 57 बकाएदार उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे गए। साथ ही दर्जनों उपभोक्ताओं के विद्युत भार में बढ़ोत्तरी की गई।
गुरुवार को क्षेत्र के गंगवारे में जेई एसके मिश्रा, डुमरियागंज नगर में अजय सिंह, भड़रिया में जेई विनीत कुशवाहा, पाला में अजीत सिंह, खैरतिया छितौनी में एसडीओ रितेश कुमार कौशल, खानतारा क्षेत्र के भड़रिया में रामरतन, इटवा क्षेत्र के इटवा बक्सी में पवन कुमार गुप्ता व पीवी सिन्हा, खुनियांव क्षेत्र के धुपेड़िया में सिद्धार्थ शंकर गुप्ता ने सघन चेकिंग अभियान चलाकर विद्युत कनेक्शनों की जांच की।
इस दौरान डुमरियागंज विद्युत वितरण खंड क्षेत्र के कुल 57 विद्युत उपभोक्ताओं के बकाया बिल जमा न करने के कारण कनेक्शन काटे गए। इस संबंध में एक्सईएन आरबी शर्मा ने बताया कि आधा दर्जन जेई व दो एसडीओ के साथ टीम ने सघन चेकिंग की गई और 57 कनेक्शन काटे गए। अभियान आगे भी जारी रहेगा। बकाएदार उपभोक्ता बिलों का भुगतान जल्द से जल्द कर दें। वरना उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।