फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   भाजपा से जगंदबिका पाल और कांग्रेस से डॉ. चंद्रेश ने किया पर्चा दाखिल

भाजपा से जगंदबिका पाल और कांग्रेस से डॉ. चंद्रेश ने किया पर्चा दाखिल

Tue, 23 Apr 2019 11:11 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Tue, 23 Apr 2019 11:11 PM IST
विज्ञापन
भाजपा से जगंदबिका पाल और कांग्रेस से डॉ. चंद्रेश ने किया पर्चा दाखिल
कलेक्ट्रेट पर नामांकन करने जाते भाजपा प्रत्याशी सांसद जगदम्बिका पाल साथ में मंत्री शिवप्रताप शुक्ला। - फोटो : अमर उजाला
सिद्धार्थनगर। डुमरियागंज संसदीय क्षेत्र का चुनाव छठवें चरण में होगा। नामांकन प्रक्रिया के अंतिम दिन 8 प्रत्याशियों समेत 17 उम्मीदवारों ने पर्चा भरा। मंगलवार को भाजपा सांसद व प्रत्याशी सांसद जगदंबिका पाल, केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री शिव प्रताप शुक्ला ने नामांकन दाखिल किए। जबकि कांग्रेस से डॉ. चंद्रेश उपाध्याय ने पर्चा दाखिल किया है। नामांकन पत्रों की जांच 24 अप्रैल को होगी। जबकि वापसी की तिथि 26 अप्रैल है। इसके बाद ही चुनावी मैदान की तस्वीर साफ हो सकेगी।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट भवन में नामांकन कक्ष में अंतिम दिन मंगलवार को पर्चा दाखिल करने वालों में सांसद व भाजपा प्रत्याशी जगदंबिका पाल के साथ केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री शिव प्रताप शुक्ला, जिलाध्यक्ष लाल जी त्रिपाठी उर्फ लाल बाबा, पूर्व जिलाध्यक्ष नरेंद्र मणि त्रिपाठी शामिल रहे। नामांकन कक्ष से निकलने के बाद मंत्री शिवप्रताप शुक्ला ने पत्रकारों से वार्ता भी की। कहा कि गठबंधन पूरी तरह से फ्लॉप रहेगा। कांग्रेस पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सच्चाई जनता जान चुकी है। इसके बाद कांग्रेस से डॉ. चन्द्रेश उपाध्याय ने नामांकन किया।
विज्ञापन

इनके अलावा नागरिक पार्टी से संजय कुमार चौहान, शिवसेना से राम प्रकाश त्रिपाठी, भारतीय जन क्रांति पार्टी के राकेश प्रताप, निर्दल के रूप में श्रवण कुमार, विनय कुमार, राम सिंह मनई ने पर्चा दाखिल किया। इस मौके पर जिला निर्वाचन अधिकारी कुणाल सिल्कू ने नामांकन पत्र स्वीकार किया। इससे पूर्व नामांकन करने वाले प्रत्याशियों में बसपा-सपात गठबंधन के प्रत्याशी आफताब आलम, पूर्व विधायक पप्पू चौधरी, बहुजन महापार्टी के प्रत्याशी मो. शफीक, जनहित किसान पार्टी के बृजेश कुमार, पीस पार्टी से मो. इरफान, सबका दल यूनाइटेड से केशरी नंदन, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी से केशव राजभर, बहुजन मुक्ति पार्टी से अर्जुन सिंह लोधी, निर्दल शेष मणि प्रजापति शामिल थे। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी उमेश चंद्र निगम ने बताया कि नाम निर्देशनों की जांच 24 अप्रैल, नाम वापसी की अंतिम तिथि 26 अप्रैल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed