{"_id":"5c4b4633bdec224d044531f9","slug":"11548437043-siddharthnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रभातफेरी से शुरू होंगे गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रभातफेरी से शुरू होंगे गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम
Fri, 25 Jan 2019 10:54 PM IST
राकेश पांडेय
siddharthnagar
siddharthnagar
Published by: राकेश पांडेय
Updated Fri, 25 Jan 2019 10:54 PM IST
विज्ञापन
गंगा नेशनल पब्लिक स्कूल में गणतंत्र दिवस के कार्यक्रमों की फाइनल रिहर्सल करते बच्चे।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। जिले में गणतंत्र दिवस शनिवार को धूमधाम से मनाया जाएगा। कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम की अध्यक्षता में बैठक कर शुक्रवार को कार्यक्रमों को अंतिम रूप दिया गया।जिलाधिकारी कुणाल सिल्कू ने बताया कि सुबह 7.30 बजे स्कूली बच्चों की प्रभात फेरी के साथ ही गणतंत्र दिवस के कार्यक्रमों की शुरूआत होगी। इसके लिए बेसिक शिक्षा अधिकारी एवं थानाध्यक्ष उत्तरदायी होंगे। सुबह 8.30 बजे सभी सरकारी/गैर सरकारी भवनों के कार्यालयों पर कार्यालयाध्यक्ष ध्वजारोहण करेंगे।
नौ बजे कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में लोकतंत्र सेनानियों को परिचय पत्र वितरित किया जाएगा। 10 बजे समस्त शैक्षिक संस्थाओं में राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा। इसके संयोजक जिला विद्यालय निरीक्षक/जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी होंगे। वहीं जिला स्टेडियम में साइकिल रेस समेत विविध स्पर्धाएं आयोजित होंगी।11.30 बजे जिला चिकित्सालय में रक्तदान व मरीजो में फल वितरण का कार्यक्रम होगा। 11.30 बजे वाद-विवाद प्रतियोगिता राजकीय कन्या इंटर कॉलेज तेतरी बाजार में होगी। दोपहर 2.30 बजे एनसीसी, स्काउट-गाइड व पीआरडी, होमगार्ड के जवानों का सम्मिलित रूट मार्च निकाला जाएगा। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी हर्षिता माथुर, अपर जिलाधिकारी प्रमोद शंकर शुक्ला, डीएफओ वीके मिश्र, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरके मिश्र, बेसिक शिक्षा अधिकारी राम सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक डाॅ. राज बहादुर मौर्य आदि मौजूद रहे। वहीं स्कूलों में बच्चे दिनभर कार्यक्रमों की फाइनल रिहर्सल करते दिखे।