फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   padi will by from todays

आज से 52 केंद्रों पर होगी धान की खरीद

Wed, 31 Oct 2018 10:21 PM IST
siddharthnagar
siddharthnagar Updated Wed, 31 Oct 2018 10:21 PM IST
विज्ञापन
padi will by from todays
सिद्धार्थनगर। जिले के 52 केंद्रों पर गुरुवार (आज) सुबह दस बजे से धान की खरीद की जाएगी। कृषि विभाग के पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीयन कराने वाले किसान ही क्रय केंद्रों पर धान बेच सकेंगे। इस बार जिले को 40,400 मीट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य मिला है। पूरी खरीद प्रक्रिया की मॉनिटरिंग के एडीएम की निगरानी में चार एसडीएम, पांच तहसीलदार, पांच बीडीओ की सतत केंद्रों की निगरानी करेगी।धान खरीद प्रक्रिया पारदर्शी बनाने के लिए इस बार ऑनलाइन पंजीयन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। धान बेचे जाने के 72 घंटे के बीच किसानों के खाते में रकम भेज दी जाएगी। धान खरीद को लेकर तैयारी पूरी हो चुकी है। जिला विपणन अधिकारी संजय कुमार पांडेय ने बताया कि धान खरीद को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। गुरुवार से सभी क्रय केंद्रों पर धान की खरीद शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन


क्रय केंद्र निर्धारित, प्रतिदिन की देनी होगी रिपोर्ट
धान खरीद में किसानों को दिक्कत न हो और केंद्र इसके लिए इस बार राजस्व गांवों के अनुसार किसानों का क्रय केंद्र निर्धारित कर दिया है। यही वे धान बेच सकेंगे। क्रय केंद्र प्रभारी प्रतिदिन शाम छह बजे तक खरीद की ऑनलाइन जानकारी देंगे।
विज्ञापन


मिलेगा प्रति क्विंटल 1750 रुपये
किसानों को इस बार प्रति क्विंटल धान की समर्थन मूल्य 1750 रुपये निर्धारित किया गया है। इसके साथ ही किसानों को ढुलाई व छनाई के लिए 20 रुपये प्रति क्विंटल अतिरिक्त भुगतान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां बताएं समस्या
धान खरीद में किसानों की समस्या के समाधान के लिए टोल फ्री नंबर जारी किया गया है। खरीद संबंधित कोई भी समस्या होने पर 9648501865 पर कॉल कर समस्या को बता सकते हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed