फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   कस्तूरबा विद्यालयों की होगी जांच

कस्तूरबा विद्यालयों की होगी जांच

Wed, 18 Jul 2018 11:43 PM IST
siddharthnagar
siddharthnagar Updated Wed, 18 Jul 2018 11:43 PM IST
विज्ञापन
कस्तूरबा विद्यालयों की होगी जांच
सिद्धार्थनगर। हाईकोर्ट के आदेश पर जिले के 13 कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों की जांच होगी। इसकी रिपोर्ट सात दिन में देनी है। जांच टीम निरीक्षण कर शौचालय, खानपान और पानी आदि की व्यवस्था देखनी है। जिससे यहां की सुविधाओं की जमीनी हकीकत पता चल सके।
विज्ञापन


कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की सुरक्षा व्यवस्था से लेकर खान पान तक की शिकायत हमेशा रहती है। जिले के कई ऐसे विद्यालयों की शिकायत भी हो चुकी है। यही वजह है कि पिछले साल एक बालिका खाने की शिकायत व उत्पीड़न को लेकर विद्यालय से भाग गई थी। इस पर काफी हो-हल्ला मचा। हालांकि बाद में बालिका मिल गई। इसके बाद विद्यालयों की जांच की गई तो पता चला कि खान-पान व अन्य सुविधाएं छात्राओं को नहीं मिल रही हैं। इसी बीच हाईकोर्ट ने प्रदेश के सभी कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय के जांच के आदेश दिए हैं। आदेश के बाद विभाग जांच की तैयारी में जुट गया है। बीएसए राम सिंह ने बताया कि जांच के आदेश आए है। टीम बनाकर सभी कस्तूरबा विद्यालयों की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन


हॉस्टल की दशा सबसे दयनीय
कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय के हॉस्टल की दशा बेहद खराब है। बर्डपुर से लेकर शोहतरगढ़, धेंसा में संचालित हो रहे हॉस्टल बेहद दयनीय स्थिति में है। बर्डपुर में तो आधा-अधूरा भवन ही छोड़ दिया गया है। जबकि जो भवन है, उसमें बरसात के समय पानी टपकता है। इसकी शिकायत भी हो चुकी है। लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed