फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   प्राथमिकता के आधार पर हल करें किसानों की समस्या

प्राथमिकता के आधार पर हल करें किसानों की समस्या

Wed, 18 Jul 2018 11:42 PM IST
siddharthnagar
siddharthnagar Updated Wed, 18 Jul 2018 11:42 PM IST
विज्ञापन
 प्राथमिकता के आधार पर हल करें किसानों की समस्या
डॉ. आंबेडकर सभागार में बैठक - फोटो : अमर उजाला
सिद्धार्थनगर। किसानों की समस्याओं के निदान को लेकर मुख्यमंत्री गंभीर हैं। अधिकारियों को भी इनकी परेशानियों को प्राथमिकता के आधार पर निपटना चाहिए। किसानों के मामले में किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। ये बातें बुधवार को उप कृषि निदेशक डॉ. पीके कन्नौजिया ने कही। वह किसान दिवस के मौके पर विकास भवन के डॉ. आंबेडकर सभागार में आयोजित बैठक को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन



डॉ. कन्नौजिया ने कहा कि शासन के निर्देश पर आयोजित किसान दिवस का मकसद त्वरित गति से किसानों की समस्याओं का निदान करना है। इसकी उच्च स्तर पर मॉनीटरिंग हो रही है। उन्होंने कहा कि अफसर व कर्मी किसानों की समस्या को लेकर गंभीर रहें। निराकरण में लापरवाही मिली तो दोषी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि केंद्रों पर उर्वरक व बीज की कोई कमी नहीं है। इस मौके पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. फणीश सिंह, जिला कृषि अधिकारी चन्द्र प्रकाश श्रीवास्तव, जिला पूर्ति अधिकारी कुंवर दिनेश प्रताप सिंह, जिला उद्यान अधिकारी गणेश कुमार श्रीवास्तव के अलावा कृषि विज्ञान केंद्र सोहना के वैज्ञानिकों, भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों की मौजूदगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed