फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   112 villages still affected by flood in the district

जिले में अब भी 112 गांव बाढ़ से प्रभावित

Mon, 13 Sep 2021 10:41 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 13 Sep 2021 10:41 PM IST
विज्ञापन
112 villages still affected by flood in the district
झुंगहवा-झुलनीपुर मार्ग पर कटान जारी रही। - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
जिले में अब भी 112 गांव बाढ़ से प्रभावित
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। जिले की सभी नदियों का जलस्तर खतरे के लाल निशान से नीचे आने के साथ कई सड़कों से पानी हट गया है। इससे ग्रामीणों को आवागमन में सहूलियत हो गई है। हालांकि अब भी 112 गांव बाढ़ से प्रभावित हैं और 48 गांव संपर्क विहीन हैं।
सोमवार को राप्ती नदी का जलस्तर लाल निशान से 56 सेमी नीचे पहुंच गया है। बूढ़ी राप्ती भी लाल निशान से दो मीटर नीचे बह रही है। साथ ही कूड़ा, बानगंगा, घोघी, जमुआर, तेलार भी खतरे के निशान से नीचे है। इससे बांसी, नौगढ़, शोहरतगढ़, डुमरियागंज आदि क्षेत्र के कई सड़कों से पानी हट गया है। जिला प्रशासन की रिपोर्ट के अनुसार जिले में 112 गांव बाढ़ प्रभावित हैं, जबकि 48 गांव संपर्क विहीन हैं। बाढ़ के दौरान 417 गांव बाढ़ प्रभावित थे और संपर्क विहीन गांवों की संख्या 181 है।
विज्ञापन

जैसे-जैसे नदियों का पानी कम हो रहा है, वैसे ही बाढ़ प्रभावित गांवों के लोगों की समस्याएं कम हो रही हैं। बाढ़ के कारण गांवों से घर छोड़कर बांधों पर शरण लेने वाले लोगों अब भी ऊंचे स्थानों पर ही हैं, क्योंकि गांवों में पानी निकलने के बाद भी कहीं-कहीं जलभराव और गंदगी पड़ी हुई हैं। एडीएम सीताराम गुप्ता ने बताया कि सभी नदियों का जलस्तर खतरे के निशान से कम हो गया है। फिलहाल 112 गांव बाढ़ प्रभावित हैं और 48 गांव संपर्क विहीन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed