फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   - नेपाली छात्रों को विवि में मिलेगी हर सुविधा

- नेपाली छात्रों को विवि में मिलेगी हर सुविधा

Fri, 25 Jan 2019 10:54 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jan 2019 10:54 PM IST
विज्ञापन
- नेपाली छात्रों को विवि में मिलेगी हर सुविधा
फोटो
विज्ञापन


कपिलवस्तु में मना गणतंत्र दिवस समारोह
गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर भारत-नेपाल संघ की ओर से कार्यक्रम का आयोजन
अमर उजाला ब्यूरो
कपिलवस्तु। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर शुक्रवार को भारत-नेपाल मैत्री संघ की ओर से कपिलवस्तु (नेपाल) में गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन हुआ। शुरुआत में महात्मा गांधी और बुद्ध की तस्वीर पर माल्यार्पण किया गया। दोनों देशों के राष्ट्रगीत गाए गए। समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में सिद्धार्थ विश्वविद्यालय के वाणिज्य विभाग के एचओडी डॉ. दीपक मिश्रा रहे।
डॉ. दीपक मिश्रा ने कहा कि अलीगढ़वा बॉर्डर पर कस्टम दफ्तर खोलने की संस्तुति लगभग हो चुकी है। उम्मीद है कि जल्द ही कस्टम दफ्तर खुलेगा। इसके बाद नेपाल के छात्र और अभिभावक आसानी से सिद्धार्थ विवि में आ-जा सकेंगे। नेपाल के छात्रों को हर सुविधा विवि में मिलेेगी। भारत-नेपाल मैत्री संघ के अध्यक्ष अनिरुद्ध प्रसाद उपाध्याय ने कहा कि भारत और नेपाल के रिश्ते हमेशा से मधुर रहे हैं। भारत हमेशा नेपाल की मदद करता रहा है। उसका साथ हर कदम पर नेपाल ने भी दिया है। तेज कुमार बौद्धाचार्य ने कहा कि भारत और नेपाल के पूजा-पाठ के रीति-रिवाज भी एक जैसे हैं। काठमांडू के पशुपतिनाथ में भारतीय शिव को पूजते हैं और नेपाल में भी शिव की पूजा होती है।
विज्ञापन

विष्णु प्रसाद नेपाली ने कहा कि बड़ों का सम्मान छोटा का आदर हमेशा करना चाहिए। केंद्रीय सलाहकार कृष्ण चौधरी ने कहा कि भारत और नेपाल के रिश्ते हमेशा से ही रोटी-बेटी के रहे हैं। ऐसे में हमें एक साथ एकजुट रहना होगा। कार्यक्रम में राजेंद्र प्रसाद श्रीवास्तव, सारजहां अंसारी, गोविंद शंख तिवारी, विष्णु प्रसाद भंडारी, बेचन प्रसाद बारी, कमला उपाध्याय, विनय पांडेय, रीता पांडेय, नवराज तिवारी, राजेंद्र प्रसाद अग्रहरि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed