फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   छुट्टी में भी दफ्तर खोल रुपरेखा बनाते रहे अफसर

छुट्टी में भी दफ्तर खोल रुपरेखा बनाते रहे अफसर

Sun, 03 Sep 2017 10:12 PM IST
Updated Sun, 03 Sep 2017 10:12 PM IST
विज्ञापन
छुट्टी में भी दफ्तर खोल रुपरेखा बनाते रहे अफसर
सिद्धार्थनगर। वित्त सचिव व नोडल अधिकारी के आगमन को लेकर रविवार को दिन भर तैयारियां चलती रहीं। अधिकारी बैठक कर रूपरेखा बनाने में जुटे रहे। लिहाजा रविवार की छुट्टी में सीडीओ कार्यालय खुला रहा। मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार मिश्र ने परियोजना निदेशक संत कुमार, जिला कृषि अधिकारी चंद्रप्रकाश सिंह, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी नसीम अहमद के साथ बैठक कर चर्चा करते रहे।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि शासन की योजनाओं व विकास कार्यक्रमों की स्थिति जानने के लिए वित्त सचिव व नोडल अधिकारी महेंद्र अग्रवाल दो दिनों तक जिले में रहेंगे। पहले दिन वह दोपहर 12 बजे से अंबेडकर सभागार में विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे। अपराह्न तीन से पांच बजे तक उसका बाजार ब्लाक के परसा महापात्र गांव में चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनेंगे। शाम 5 से 6 बजे तक जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय का निरीक्षण और फिर शाम 6 से 7 बजे तक अंबेडकर सभागार में व्यापारियों संग बैठक करेंगे। अगले दिन 5 सितंबर को सुबह 10 बजे से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इटवा का निरीक्षण करेंगे। इटवा तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed