फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   मंत्री से संतरी तक, सबने किया योग

मंत्री से संतरी तक, सबने किया योग

Wed, 21 Jun 2017 05:07 PM IST
Updated Wed, 21 Jun 2017 05:07 PM IST
विज्ञापन
मंत्री से संतरी तक, सबने किया योग
सिद्धार्थनगर। स्वस्थ और निरोगी काया के लिए बुधवार को हर कोई योगी बनने को आतुर दिखा। जिला मुख्यालय से लेकर सुदूर गांवों तक योग-आसन, प्राणायाम की धूम रही। दो घंटे तक लोगों ने योग-आसन की विभिन्न मुद्राओं का अभ्यास कर जमकर पसीना बहाया। योगियों की ललक देख मौसम भी मेहरबान रहा। हल्के बादल व ठंडी-ताजी हवाओं के बीच योग-प्राणायाम कर हर कोई निहाल हो गया।
विज्ञापन

रघुवर प्रसाद जायसवाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में करीब साढ़े तीन हजार लोगों ने शिरकत की। प्रभारी मंत्री चेतन चौहान, सांसद जगदंबिका पाल, विधायक चौधरी अमर सिंह, श्यामधनी राही, भाजपा जिलाध्यक्ष रामकुमार कुंवर, डीएम कुणाल सिल्कू, एसपी सत्येंद्र कुमार समेत प्रशासनिक अमले ने यहां योगाभ्यास में खूब पसीना बहाया। मास्टर ट्रेनर के निर्देशन में ताड़ासन, वृक्षासन, हस्तासन, सुखासन, शशांकासन, भुजंगासन, पवन मुक्ताआसन, वज्रासन, सेतुबंध आसन, हलासन व कपालभ्राति, अनुलोम-विलोम, भ्रामरी, उज्जाई सहित विभिन्न प्राणायाम किया। जनप्रतिनिधियों व अफसरों ने सभागार में योग किया तो छात्र-छात्राओं सहित अन्य लोगों ने परिसर के खुले मैदान में। यहां करीब साढ़े छह बजे से योगाभ्यास शुरू होकर आठ बजे तक चला। इस दौरान एलईडी वैन के जरिए लखनऊ में हो रहे मुख्य कार्यक्रम का प्रसारण भी जारी रहा। कार्यक्रम में सीडीओ अनिल कुमार मिश्र, सीएमओ डॉ.राजेंद्र कपूर, डीडीओ सुदामा प्रसाद, डीआईओएस सोमारू प्रधान, बीएसए अरविंद कुमार पाठक आदि मौजूद रहे। पुराना नौगढ़ स्थित ममता समर्थ गृह व बाल गृह बालक परिसर में प्रशिक्षक शिवम श्रीवास्तव, बालगृह अधीक्षक अर्जुन कुमार, मुकेश कुमार, रंजीत कुमार, सुनील कुमार, रामकिशन, अनीता, मोनी वर्मा, सुभाष, संतोष अग्रहरि, जगदीश, अशोक आदि ने योगाभ्यास किया।
विज्ञापन


जेल में बंदियों ने भी किया योगाभ्यास
सिद्धार्थनगर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर लाफ्टर क्लब व गायत्री शक्तिपीठ के सदस्यों ने जिला कारागार में बंदियों को योग-व्यायाम का अभ्यास कराया। योग प्राणायाम के साथ जीवन जीने की कला भी सिखाई। क्लब के संस्थापक अध्यक्ष वेदप्रकाश राहुल, क्लब के सदस्य एसएसबी के नीरज, अजीत सिंह, रमाशंकर पाठक, लक्ष्मी कसौधन, बालकृष्ण, डॉ.आरएन जायसवाल, रेवती रमन, पवन सिंह, मोती जायसवाल, सचिन शुक्ल, संजू सिंह, सूरज कसौधन, अमरेश श्रीवास्तव, अब्दुल सलाम, अब्दुल रहमान, सत्य प्रकाश श्रीवास्तव, विनोद सिंह, के अलावा गायत्री परिवार की तरफ से वरिष्ठ अधिवक्ता अखंड प्रताप सिंह, अशोक त्रिपाठी ने योगाभ्यास किया। यहां जेल अधीक्षक बीके गौतम भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसबी जवानों ने भी किया योग
सिद्धार्थनगर। एसएसबी 43वीं वाहिनी के जवानों ने भीमापार स्थित बटालियन मुख्यालय पर बुधवार की सुबह एक घंटे तक योग किया। योग प्रशिक्षक कुंवर मानवेंद्र सोलंकी ने जवानों को योगाभ्यास कराते हुए इसके फायदे बताए। बताया कि नियमित योगाभ्यास से मनुष्य निरोग हो सकता है। योग-प्राणायाम से शारीरिक बल में वृद्धि होती है। शिविर में सहायक कमांडेंट प्रभाकर कुमार वैद्य, उप क्षेत्र संगठक नीरज सहित एसएसबी जवान व आस-पास के ग्रामीणों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed