फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   11 woman ascape from river

नदी में पलटी नाव, 11 महिलाएं सुरक्षित, बालिका लापता

Sun, 04 Aug 2019 10:21 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 04 Aug 2019 10:21 PM IST
विज्ञापन
11 woman ascape from river
राप्ती में पलटी नाव, 11 महिलाओं को बचाया गया
विज्ञापन

एक किशोरी लापता, तलाश में लगाए गए गोताखोर
घास काटकर लौट रही थीं महिलाएं, अमहवा घाट की घटना
अमर उजाला ब्यूरो
इटवा (सिद्धार्थनगर)। राप्ती नदी के अमहवा घाट के पास रविवार को घास काटकर लौट रहीं महिलाओं से भरी नाव पलट गई। इस हादसे में 11 महिलाओं को तो बचा लिया गया, लेकिन एक किशोरी का पता नहीं चल सका। उसकी तलाश की जा रही है। नाव में 12 लोग सवार थे।

क्षेत्र के कलवारी गांव की महिलाएं दोपहर ढाई बजे घास काटने के लिए अमहवा घाट से नाव से उस पार गई थीं। लौटते समय हड़बड़ाहट में नाव पलट गई और महिलाएं डूबने लगीं। ऐसे में आसपास नहा रहे लोगों और खेत में मौजूद ग्रामीणों ने आननफानन में 11 महिलाओं को बचा लिया, लेकिन काफी खोजबीन के बाद अब्दुल रऊफ की 16 वर्षीय पुत्री फरहाना खातून का पता नहीं चला। गोताखोरों की मदद से उसकी तलाश कराई जा रही है। जिन महिलाओं को बचाया गया उनमें एक ही परिवार की इसरत जहां (50), अकलीमुन्निशा (15), मैसर जहां (14), तसलीमुन्निशा (15), नूरजहां, रुना (38), सायना (12), गुलनाज (15) और गुड़िया (17) आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed