{"_id":"5caf61ecbdec2214577e8875","slug":"101554997740-siddharthnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईटेक होंगे विभाग, दोगुनी होगी इंटरनेट स्पीड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईटेक होंगे विभाग, दोगुनी होगी इंटरनेट स्पीड
Thu, 11 Apr 2019 10:16 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 11 Apr 2019 10:16 PM IST
विज्ञापन
डिजाइन पिक्चर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। सरकारी विभागों को हाईस्पीड इंटरनेट सेवा उपलब्ध कराने के लिए स्वान-टू लांच किया गया है। विकास विभाग के एनआईसी की ओर से इस पर काम शुरू हो गया है। ब्लॉक से लेकर तहसील स्तर पर इंटरनेट की स्पीड बढ़ाने के लिए राउटर लगाए जा रहे हैं। उम्मीद है कि इसी माह के अंत तक ब्लॉक और तहसील सहित अन्य विभाग स्वान-टू से जुड़ जाएंगे जिससे कर्मियों को काम करने में आसानी होगी।
सरकार डिजिटल इंडिया को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सभी विभागों को ऑनलाइन कर रही है। जिला बॉर्डर से करीब होने के कारण सबसे ज्यादा दिक्कत यहां पर नेटवर्क को लेकर है। इसकी वजह से विभागीय काम भी प्रभावित हो रहे हैं। सरकारी विभागों को ऑनलाइन करने के लिए स्वान 1.0 (स्टेट वाइड एरिया नेटवर्क ) से जोड़ा गया था जो विकास भवन के एनआईसी केंद्र से संचालित होता था। इसी माध्यम से विभागों को इंटरनेट सेवा मुहैया कराई जाती थी। मगर पिछले सात माह से यह सेवा पूरी तरह से बंद होने से जिले के पांचों तहसील, 14 ब्लॉकों में सरकारी काम प्रभावित हो रहे हैं। लोग किसी तरह दूसरे नेटवर्क के सहारे काम कर रहे हैं। इस बीच सात माह बाद यह सेवा दोबारा शुरू हुई है। इस बार स्वान-टू के जरिए इंटरनेट की स्पीड दोगुनी कर दी गई जो 32 एमबीपीएस की स्पीड से चलेगी। जबकि पहले स्वान 1.0 टू एमबीपीएस की स्पीड से चलती थी। ईडीएम आमरेंद्र दुबे ने बताया कि सरकारी विभागों को हाईस्पीड इंटरनेट सेवा उपलब्ध कराने के लिए स्वान-टू लांच किया है। इस पर काम भी शुरू हो गया है। उम्मीद है कि इसी माह के अंत तक सभी विभागों को इसकी सुविधा भी मिलनी शुरू हो जाएगी।
इन विभागों के होते हैं काम
स्वान-टू सेवा से विकास विभाग, पंचायती राज, स्वास्थ्य, शिक्षा, परिवहन, नगरीय विकास, राजस्व, दिव्यांग कल्याण विभाग, सेवायोजन विभाग, कृषि, पूर्ति, आबकारी, मनोरंजन विभाग, वाणिज्य कर, महिला कल्याण, बाल विकास पुष्टाहार सहित 25 से अधिक विभाग इस सेवा से जुड़ जाएंगे।