फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   बूथ दिवस पर 60 प्रतिशत बच्चों ने पी पोलियो की खुराक

बूथ दिवस पर 60 प्रतिशत बच्चों ने पी पोलियो की खुराक

Sun, 07 Apr 2019 11:16 PM IST
brijesh kumar ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Published by: brijesh kumar Updated Sun, 07 Apr 2019 11:16 PM IST
विज्ञापन
बूथ दिवस पर 60 प्रतिशत बच्चों ने पी पोलियो की खुराक
शहर के तेतरी बाजार प्रथम पर पोलियो ड्राप पिलाते सीएमओ। - फोटो : अमर उजाला
सिद्धार्थनगर। पल्स पोलियो बूथ दिवस के मौके पर जिलाधिकारी ने नौगढ़ ब्लॉक के तेतरी बाजार बूथ पर नौनिहालों को पोलियो खुराक पिलाकर बूथ का उद्घाटन किया। जिले भर के नौनिहालों को 1252 बूथों पर दो बूंद जिंदगी पिलाई गई। लक्ष्य के सापेक्ष उपलब्धि 60 प्रतिशत रही। छूटे बच्चों को सोमवार से घर-घर पहुंचकर टीम के सदस्य पोलियो की ड्रॉप पिलाएंगे।
विज्ञापन

रविवार को पल्स पोलियो अभियान के ताजा चरण अभियान के तहत प्राइमरी स्कूल पर बूथ का उद्घाटन करते हुए डीएम कुणाल सिल्कू ने कहा कि पोलियो बीमारी है। इससे छुटकारा पाने के लिए सरकार समय-समय पर अभियान चलाती है। स्वास्थ्य विभाग 7 अप्रैल को पोलियो दिवस मना रहा है। इस दिवस में पोलियो बूथ पर 5 वर्ष तक के बच्चों को आशा, आंगनबाड़ी, सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से बच्चों को पोलियो खुराक पिलाई जा रही है। लेकिन यह अभियान स्वयं का अभियान है। जिस दिन समाज का हर नागरिक जागा, उसी दिन से पोलियो मुक्ति मिलनी शुरू हो जाएगी। इससे छूटकारा पाने के लिए समाज के प्रत्येक नागरिक को जागरूक होना पड़ेगा। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आरके मिश्रा ने बताया कि 1252 बूथों पर जिले के 5 लाख बच्चों को पोलिया ड्रॉप पिलाने का लक्ष्य है। अभियान में घुमंतू जाति के बच्चे, ईंट-भट्ठों और निर्माण इलाकों में काम कर रहे मजदूरों के बच्चों को ज्यादा फोकस किया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कल यानी 8 से 12 अप्रैल तक गठित टीमें घर-घर दस्तक देकर लोगों तक अपनी पहुंच बनाएंगी। जबकि 15 अप्रैल को बी टीम छूटे बच्चों को ड्रॉप पिलाएंगी। वहीं 79 मोबाइल टीमें मेला, चौराहा, स्टेशन आदि जगहों पर आने-जाने वाले बच्चों को खुराक देंगी। बीएसए राम सिंह, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. सौरभ चतुर्वेदी, प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. प्रशांत मौर्या, एसएमओ डॉ. संदीप पाटिल, खंड शिक्षा अधिकारी सीमा पांडेय, बीपीएम प्रदीप त्रिपाठी, वीसीसीएम अनुराग शुक्ला, यूनिसेफ से गुफरान अहमद और अय्याज अहमद आदि की उपस्थिति रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधान ने पिलाया खुराक
शोहरतगढ़ : सीएचसी पर गड़ाकुल ग्राम प्रधान श्याम सुंदर चौधरी ने नौनिहालों को खुराक पिलाकर बूथ का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि सरकार पोलियो से मुक्ति के लिए अभियान चलाती है। इसमें सबकी सहभागिता जरूरी है। अधीक्षक डॉ. एसके पटेल ने बताया कि ब्लाक क्षेत्र के लगभग 25 हजार बच्चों को खुराक पिलाने के लिए 64 बूथ बनाए गए हैं। इनके अलावा 5 मोबाइल टीम भी चौराहों, मेला स्थल, स्टेशन, बार्डर पर बच्चों को खुराक पिलाएगी। भुवनेश्वर शर्मा, गंगाधर दूबे, आशा कार्यकर्ता सुनीता, आंगनबाड़ी पूनम यादव, सुषमा गिरी, मूरत देवी, फातिमा, मानती देवी, गंगाजली, महेश त्रिपाठी, बैजनाथ कनोजिया, परमानंद मिश्रा और सुरेंद्र पाल की मौजूदगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed