{"_id":"595fbc844f1c1ba7308b4570","slug":"101499446404-siddharthnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कीचड़ पार कर जाना पड़ता है स्कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कीचड़ पार कर जाना पड़ता है स्कूल
Updated Fri, 07 Jul 2017 10:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शोहरतगढ़ (सिद्धार्थनगर)। परिषदीय विद्यालयों में बेहतर शिक्षा-व्यवस्था की मंशा भारी अव्यवस्थाओं के कारण तार-तार हो रही है। बारिश के चलते अधिकांश स्कूल व परिसर में जलजमाव हो गया है। ग्राम पंचायत भी इस ओर उदासीन बने हुए हैं। इससे समस्या दूर नहीं हो पा रही है। बीआरसी बढ़नी क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय रोमनदेई विद्यालय परिसर का ज्यादा बुरा हाल है। हल्की बारिश में ही पूरे परिसर में जल-भराव हो गया है। इससे बच्चे आए दिन कीचड़ में गिरते रहते हैं।
इससे विद्यार्थियों समेत शिक्षकों को आने-जाने के साथ पढ़ाई व मध्याह्न भोजन की व्यवस्था बाधित है। बच्चे गंदे पानी से होकर विद्यालय आने को विवश हैं। दुर्व्यवस्था के चलते अक्सर बच्चे कीचड़ में फिसल कर गिर जाते हैं। प्रधानाध्यापक सुग्रीम यादव ने बताया कि इस समस्या के बारे में कई बार प्रधान को अवगत कराया गया। इसके बाद भी स्थिति जस की तस है। स्कूल की छात्रा सरिता, नीतू, प्रीति, संगीता, लक्ष्मी ने कहा कि बरसात के दिन में हम लोगों को स्कूल आने में बड़ी दिक्कत उठानी पड़ रही है। अभिभावक परशुराम, वेदप्रकाश, लवकुश, बबलू, हनुमान, सुदामा, बलराम, चंद्रप्रकाश, तनवीर, हमीउद्दीन, सिराज, इसरार अहमद, मक्खी हसन ने बताया कि पूर्व प्रधान विद्यालय के व्यवस्था की निगरानी स्वयं करते थे। मौजूदा प्रधान विद्यालय की समस्या की ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। इससे बच्चों को दुश्वारियां झेलनी पड़ रही हैं। छात्रा सीमा, रुपाली, सोनिया, अर्चना, रोशनी, छात्र शेषपाल, मुकेश, गौरव, रविकांत, विवेक, सोहन, रामनरायन, अजय आदि ने विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों से जांच कर उक्त समस्या का अतिशीघ्र समाधान कराने की मांग की।