{"_id":"59455db44f1c1bec2e8b47fc","slug":"101497718196-siddharthnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समाधान दिवस से निराश लौटे फरियादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समाधान दिवस से निराश लौटे फरियादी
Updated Sat, 17 Jun 2017 10:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। सदर थाने में शनिवार को सीओ मो.अकमल खां की अध्यक्षता में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें 11 मामले आए, लेकिन एक भी मामले का निस्तारण नहीं हो सका। थाने आए फरियादियों को निराश लौटना पड़ा।
सीओ मो.अकमल खां ने पुलिस विभाग से जुड़े तीन मामले का थानाध्यक्ष से मौके पर पहुंचकर निरीक्षण कर निस्तारण करने का निर्देश दिया। अन्य आठ मामले राजस्व से जुड़े होने के कारण निस्तारित नहीं हो सका। तहसीलदार बृजेश कुमार को छोड़कर कोई राजस्वकर्मी कार्यक्रम में नहीं पहुंचा था। इस दौरान नौगढ़ चौकी प्रभारी अभिमन्यु सिंह, एआई ओंकार सहाय, हरिनरायन दीक्षित आदि मौजूद रहे। इस तरह इटवा थाने में सीओ डीएन तिवारी की अध्यक्षता में सामाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें कुल सात मामले आए। इसमें मौके पर दो का निस्तारण किया गया और अन्य मामलों के निस्तारण के लिए जिम्मेदारों का निर्देश दिया गया। इस दौरान एसओ गिरजेश उपाध्याय, एसआई पीएन यादव सहित क्षेत्र के हल्का लेखपाल मौजूद रहे। खेसरहा थाने में तहसीलदार बांसी राजेश जायसवाल व थानाध्यक्ष रणधीर मिश्र की अध्यक्षता में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें कुल 14 मामले आए, जिसमें तीन का मौके पर निस्तारण किया गया। जबकि राजस्व से जुड़े मामलों के निस्तारण का तहसीलदार राजेश जायसवाल संबंधित राजस्व कर्मियों को निर्देश दिया। इस दौरान एसआई राधेश्याम यादव आदि मौजूद रहे।
शोहरतगढ़ में तीन मामलों का निस्तारण
शोहरतगढ़। शोहरतगढ़ थाना में आयोजित समाधान दिवस के मौके पर शनिवार को राजस्व से संबंधित पांच मामले आए। इसमें दो मामलों का निस्तारण कर दिया गया। शेष तीन राजस्व के मामलों का निस्तारण जिम्मेदारों को सौंपकर, समय से निस्तारित करने का निर्देश दिया। चिल्हिया थाना पर पुलिस के एक व राजस्व के छह मामले को लेकर फरियादी पहुंचे। यहां पर एक भी मामले का निस्तारण मौके पर नहीं किया जा सका। ढेबरुआ थाना में पांच राजस्व और तीन पुलिस के मामले आए। इसमें एक राजस्व के मामले का मौके पर निस्तारण किया गया। शेष सात मामलों का निस्तारण जिम्मेदारों को करने का निर्देश दिया गया।