फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   10 bags of urea hidden in the garden recovered, smuggler arrested

Siddharthnagar News: बाग में छिपाकर रखा गया 10 बोरी यूरिया बरामद, तस्कर गिरफ्तार

Sat, 14 Dec 2024 11:36 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sat, 14 Dec 2024 11:36 PM IST
विज्ञापन
10 bags of urea hidden in the garden recovered, smuggler arrested
ककरहवा पुलिस की गिरफ्त में यूरिया खाद के साथ आरोपी
ककरहवा। ककरहवा पुलिस ने शनिवार चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध को पकड़ लिया। उसके कब्जे से 10 बोरी यूरिया बरामद किया गया। वह भारत से नेपाल यूरिया ले जाने की कोशिश कर रहा था, तभी पुलिस ने उसे दबोच लिया। आरोपी के साथ पकड़ी गई खाद को अग्रिम कार्रवाई के लिए ककरहवा कस्टम को सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन

पुलिस चौकी ककरहवा प्रभारी उप निरीक्षक राकेश त्रिपाठी अपने हमराही उमेश कुमार, अनिल यादव के साथ गस्त पर थे। इसी दौरान भारत-नेपाल सीमा से सटे निरंजन पुर बाग में एक संदिग्ध को पकड़ा। उसकी निशानदेही पर बाग में छिपाकर रखा गया 10 बोरी यूरिया बरामद हुआ। जिसे तस्कर नेपाल ले जाने की फिराक में थे। पुलिस दल को देख कर एक तस्कर नेपाल भागने में सफल रहा, लेकिन दूसरे तस्कर को पुलिस ने पकड़ लिया। पकड़े गए व्यक्ति अपना नाम मैनुद्दीन निवासी माधोपुर थाना मोहाना बताया। जिसे बरामद 10 बोरी यूरिया के साथ आवश्यक कार्रवाई के लिए कस्टम कार्यालय ककरहवा को सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed