फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   1 kg charas caught

Siddharthnagar News: एक किलो चरस बरामद, दो गिरफ्तार

Fri, 24 Nov 2023 11:47 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 Nov 2023 11:47 PM IST
विज्ञापन
1 kg charas caught
फोटो- है
विज्ञापन

इटवा पुलिस ने क्षेत्र के सिकरी नाला पुल से की गिरफ्तारी
नेपाल से लाकर चरस बेचने की बात आई सामने

संवाद न्यूज एजेंसी

इटवा। कस्बे की पुलिस ने बृहस्पतिवार रात एक बजे इटवा-बढ़ऩी मार्ग पर स्थित सिकरी नाला पुल के पास के पास से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक किलो चरस बरामद की है। पुलिस का दावा है कि पकड़े गए दोनों आरोपी नेपाल से चरस लाकर बेचते थे। पूछताछ के बाद उन्हें न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया, जहां से जेल भेज दिया गया।


एसओ इटवा संतोष कुमार तिवारी ने बताया कि बृहस्पतिवार रात एक बजे मुखबिर से सूचना मिली कि दो बाइक पर दो व्यक्ति खड़े हैं और नेपाल जाने की फिराक में हैं। इस पर एसआई रमेश कुमार साहनी ने सूर्यभान सिंह और गोपाल के साथ मौके पर पहुंचकर उन्हें पकड़ लिया। पूछताछ में एक ने अपना नाम रुस्तम निवासी सहियापुर थाना इटवा व दूसरे ने अपना नाम रफीक निवासी बिथरिया थाना भवानीगंज बताया। तालाशी के दौरान उनके पास से 500-500 ग्राम चरस बरामद हुआ है। पूछताछ में उन्होंने बताया कि नेपाल से लाकर चरस बेचते हैं। चरस किसी को देकर नेपाल जाने वाले थे, तभी पकड़ लिए गए। पूछताछ के बाद केस दर्ज करके उन्हें न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। इस धंधे में और कौन-कौन शामिल हैं। इस बारे में पुलिस छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed