फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   1 deied and 1 injured in accident

सड़क दुर्घटना में युवक की मौत, महिला की हालत गंभीर

Sat, 23 Nov 2019 10:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 23 Nov 2019 10:51 PM IST
विज्ञापन
1 deied and 1 injured in accident
सड़क दुर्घटना में युवक की मौत, महिला गंभीर
विज्ञापन

डुमरियागंज थाना क्षेत्र के बैदौला चौराहे पर महिला को बचाने में हुई थी बाइक सवार और महिला की टक्कर
अमर उजाला ब्यूरो
डुमरियागंज। शुक्रवार की देर रात मोटरसाइकिल सवार एक युवक महिला से टकरा गया। मौके पर ही युवक की मौत हो गई। जबकि महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को इलाज के लिए बस्ती ले जाया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने शव का पंचनामा कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
डुमरियागंज नगर पंचायत के वार्ड नंबर 13 महाराजा अग्रसेन नगर निवासी श्यामलाल का पुत्र पंकज यादव (22) शनिवार की रात अपने फूफा के घर बंजरहवा खाना देने गया था। रात करीब 9.30 बजे वह घर लौट रहा था। अभी वह बैदाला स्थित सिटी हॉस्पिटल के पास पहुंचा था कि एक महिला सड़क पार कर रही थी। उसे बचाने के चक्कर में वह महिला से जाकर टकरा गया। बाइक की टक्कर होने के बाद पंकज सड़क पर गिर पड़ा। इससे उसके सिर में गंभीर चोटें आईं। हादसे के बाद वहां मौजूद लोग पंकज और महिला को इलाज के लिए प्राइवेट अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने पंकज की मौत की पुष्टि की। उधर, महिला की हालत गंभीर देखकर डॉक्टरों ने बस्ती रेफर कर दिया। पंकज की मौत के बाद पत्नी और उसके दो बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल है। घायल महिला की पहचान जाहिदा (45) पत्नी सलीम के रूप में हुई है। डुमरियागंज प्रभारी थानाध्यक्ष पीएन सिंह ने बताया कि लाश का पंचनामा कर उसे परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन

टांगने के बजाए लगाया होता हेलमेट तो बच सकती थी जान
डुमरियागंज। पंकज घर से बाइक के साथ हेलमेट लेकर निकला था। मगर पंकज ने हेलमेट सिर में लगाने के बजाय उसे बाइक में टांग रखा था। हादसा के वक्त अगर पंकज हेलमेट लगाया होता तो शायद जान बच सकती थी। पंकज को हेलमेट न लगाना भारी पड़ गया। हादसे में उसके सिर में गंभीर चोट लगी और मौके पर मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed