फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Youth's body found hanging from a noose.

Shravasti News: फंदे से लटकता मिला युवक का शव

Tue, 18 Aug 2026 11:28 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Tue, 18 Aug 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
Youth's body found hanging from a noose.
 गणेशपुर में घटना के बाद रोते बिलखते परिजन
तुलसीपुर। मल्हीपुर के गणेशपुर निवासी रामू कश्यप (30) का शव मंगलवार सुबह उनके कमरे में संदिग्ध हालात में फंदे से लटका मिला। रामू दिल्ली में मजदूरी करते थे और नागपंचमी पर्व पर रविवार को घर लौटे थे। मंगलवार सुबह वह गांव से लौटकर सीधे अपने कमरे में चले गए। कुछ देर बाद उनकी बहन रीना खाना लेकर पहुंची, पर दरवाजा नहीं खुला। रीना ने दीवार के छेद से देखा तो रामू का शव छत से लटका था। परिजनों ने मल्हीपुर पुलिस को सूचना दी। थाना प्रभारी महेंद्र सिंह टीम और फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर जांच के लिए भिजवाया। मृतक की पत्नी प्रिया देवी की तहरीर पर शव पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन




- तीन बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
मृतक रामू कश्यप के तीन बच्चे सात माह का रौनक, चार वर्षीय कृति और तीन वर्षीय निकी हैं। रामू की मौत के बाद से तीनों का रो-रोकर बुरा हाल है। रामू इन्हीं बच्चों के भरण-पोषण के लिए दिल्ली में रहकर मेहनत-मजदूरी करता था। ऐसे में अचानक रामू के आत्महत्या करने से सभी हतप्रभ हैं। रामू की पत्नी प्रिया देवी अपने मायके नेपाल राष्ट्र के बांके जनपद के जैसपुर में नागपंचमी पर्व मनाने गई थी। रामू के मौत की सूचना से प्रिया चीख पड़ी और रोते-बिलखते मौके पर पहुंची। रामू की मौत के बाद से प्रिया के सामने बच्चों के पालन-पोषण की चिंता बढ़ गई है।

 गणेशपुर में घटना के बाद रोते बिलखते परिजन

 गणेशपुर में घटना के बाद रोते बिलखते परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed