फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Youth injured in road accident died during treatment

Shravasti News: सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत

Wed, 26 Jul 2023 05:06 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Wed, 26 Jul 2023 05:06 PM IST
विज्ञापन
Youth injured in road accident died during treatment
बौद्ध परिपथ पर गोविंदपुर मोड़ के निकट बाइक को कार ने मारी थी टक्कर
विज्ञापन

फोटो - 10
संवाद न्यूज एजेंसी
इकौना (श्रावस्ती)। बौद्ध परिपथ स्थित गोविंदपुर मोड़ के निकट तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी थी। इसमें बाइकसवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। जिसे मेडिकल काॅलेज लखनऊ रेफर किया गया था। देर रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मामले में मृतक युवक की पत्नी की तहरीर पर इकौना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
इकौना थाना अंतर्गत कस्बे के लिए मोहल्ला कबीर नगर निवासी पप्पू कश्यप (42) पुत्र बरसाती कश्यप मंगलवार बाइक से अपने छोटे भाई नन्हे की ससुराल गिलौला के गोबार जा रहा था। जैसे ही वह बाइक लेकर बौद्ध परिपथ स्थित थाना क्षेत्र के गोविंदपुर मोड़ के पास पहुंचा। तभी बहराइच से बलरामपुर जा रही तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी।
विज्ञापन

इस दौरान हेलमेट लगाए होने के बावजूद पप्पू गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इकौना लाया गया। जहां से चिकित्सकों ने उसे मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर किया था। हालत में सुधार न होने के कारण बाद में उसे मेडिकल कॉलेज लखनऊ रेफर किया गया था। जहां इलाज के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई। मामले में पप्पू की पत्नी अनीता ने कार चालक के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed