फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   youth died from electric shock

बिजली की चपेट में आने से युवक की मौत

Wed, 09 Oct 2019 11:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Oct 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
youth died from electric shock
श्रावस्ती। दिकौली निवासी एक ग्रामीण ने खेत के चारो ओर कटीले तारों की बाड़ लगा रखी थी। सोमवार रात इस बाड़ पर खेत के ऊपर से गुजरी हाईटेंशन लाइन का तार टूट कर गिर गया। इससे इसमें करंट प्रवाहित होने लगा। वहीं मंगलवार की भोर में खेतों में शौच के लिए गया गांव निवासी युवक इसी बाड़ में गिर पड़ा।
विज्ञापन

करंट की चपेट में आने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची सोनवा पुलिस ने शव का पंचनामा भरा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया है। सोनवा थाना क्षेत्र के ग्राम दिकौली निवासी बलराम वर्मा ने अपने खेत के चारों ओर कटीले तारों की बाड़ लगा रखी है।
विज्ञापन

वहीं उसके खेत के मध्य से होकर हाई टेंशन लाईन गुजरी है। सोमवार रात हाईटेंशन लाइन का तार टूट कर कटीले तारों पर गिर गया। वहीं मंगलवार भोर गांव निवासी राम धीरज (31) नित्य क्रिया के लिए घर से निकला था। इस दौरान वह कटीले तार की चपेट में आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्युत आपूर्ति बहाल होने के कारण करंट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं खेत पहुंचे अन्य ग्रामीणों ने इसकी जानकारी परिवारीजनों को दी। इसके बाद ग्रामीणों ने फोन कर विद्युत आपूर्ति बंद कराई व सूचना सोनवा पुलिस को दी। मौके पर पहुंची सोनवा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया है।
वहीं मामले में मृतक के भाई बलराम ने पावर कॉर्पोरेशन के खिलाफ सोनवा पुलिस को तहरीर दी है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक सोनवा बृजेश द्विवेदी बताते हैं कि मृतक के भाई ने मामले में तहरीर दी गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। वहीं पावर कॉर्पोरेशन के अधिशासी अभियंता रमाशंकर मौर्य ने बताया कि किन कारणों से तार टूटा इसकी जांच कराई जाएगी। इसके साथ ही पीड़ित परिवारीजनों को सहायता दिलाई जाएगी।

दशहरा मेला का वादा कर सोए बच्चों को भोर मिली मौत की सूचना
दिकौली निवासी राम धीरज ने सोमवार की शाम को अपने पुत्र इंद्रजीत (5) व पुत्री आराधना (3) से मंगलवार को दशहरा मेला दिखाने ले चलने का वादा किया था। इसके बाद बच्चे मेला जाने की खुशी में सो गए थे, लेकिन उन्हें क्या पता था कि जिस पिता के साथ वह सुबह मेला जाने की आस लेकर सोए हैं, सुबह उनकी लाश देखने को मिलेगी। घटना के बाद जहां पत्नी आरती देवी बार बार बेहोश हो रही थी। वहीं पिता का शव लाश देख बच्चे भी रो रो कर बेहाल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed