फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Youngest brother's wife beaten in money dispute

पैसे के विवाद में छोटे भाई की पत्नी को पीटा

Thu, 21 Jan 2021 10:29 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Jan 2021 10:29 PM IST
विज्ञापन
Youngest brother's wife beaten in money dispute
गिलौला (श्रावस्ती)। रानीपुर काजी के मजरा पेड़रही पुरवा में पैसे के विवाद को लेकर बुधवार दो भाइयों में कहासुनी हो गई। जिसका विरोध करने पर बड़े भाई ने छोटे भाई की पत्नी की पिटाई कर दी। इसकी सूचना के बाद भी गिलौला पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। ऐसे में पीड़िता ने गुरुवार को एसपी से मिल कर मामले में न्याय दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार मौर्य को दिए शिकायती पत्र में गिलौला थाना क्षेत्र के ग्राम रानीपुर काजी के मजरा पेड़रही पुरवा निवासी गीता देवी पत्नी तेजराम ने कहा है कि उसके परिवार में अभी बटवारा नहीं हुआ है। वर्ष 2014 में उसके पति के नाम पर जेठ जगदंबा प्रसाद ने 146000 रुपये का कर्ज लिया था। जिसे निकालकर जगदंबा प्रसाद ने खर्च कर लिया। उस पैसे में जगदंबा प्रसाद ने पीड़िता के पति तेज राम को कोई हिस्सा नहीं दिया। और न ही कर्ज की अदायगी ही की। जिससे यह पैसा काफी बढ़ जाने के कारण पीड़िता का पति तेजराम मनोरोगी हो गया है।
विज्ञापन

कर्ज का पैसा मांगने पर कुछ दिन पूर्व पीड़िता के जेठ ने उसे व उसके पति को घर से भगा दिया। मौजूदा समय पीड़िता अपने पति के साथ गांव में ही अपने रिश्तेदार पूजाराम के यहां रह कर गुजर बसर कर रही है। बुधवार को पीड़िता ने जब जेठ से अपने हिस्से का पैसा मांगा तो वह आगबबूला हो गया। जिसके द्वारा पीड़िता की पिटाई कर दी गई। ग्रामीणों के हस्तक्षेप के बाद उसकी जान बची। इसकी शिकायत पीड़िता ने गिलौला पुलिस से की थी। इसके बावजूद पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। ऐसे में पीड़िता ने एसपी से हस्तक्षेप कर प्रकरण की जांच कराने व दोषी के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed