फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Young entrepreneurs were respected

युवा उद्यमियों का किया सम्मान

Tue, 12 Jan 2021 10:53 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jan 2021 10:53 PM IST
विज्ञापन
Young entrepreneurs were respected
श्रावस्ती। भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा द्वारा मंगलवार को पार्टी कार्यालय भिनगा में स्वामी विवेकानंद जयंती राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाई गई। इस दौरान युवा उद्यमियों का सम्मान समारोह भी आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष ने की। इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश उपाध्यक्ष मौजूद रहे।
विज्ञापन

भाजपा जिला कार्यालय पर स्वामी विवेकानंद जयंती मंगलवार को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाई गई। इस दौरान युवा उद्यमियों का सम्मान समारोह भी आयोजित किया गया। इसमें जिले के अलग-अलग क्षेत्रों के ऐसे युवा उद्यमी जिन्होंने आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना को साकार करते हुए स्वरोजगारी बनकर अन्य लोगों को भी रोजगार उपलब्ध कराया है, उन्हें प्रशस्ति पत्र व अंगवस्त्र देकर सन्मानित किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष पद्मसेन चौधरी ने कहा कि देश आज आप जैसे उद्यमियों के कारण ही विकास की अग्रिम पंक्ति में खड़ा है। आप सब सिर्फ रोजगार ही नहीं करते बल्कि राष्ट्र निर्माण में अहम भूमिका निभाते हैं। निश्चित ही आप जैसे युवा उद्यमियों के बल पर ही आत्मनिर्भर भारत का सपना साकार किया जा सकता है। जिलाध्यक्ष संजय कैराती पटेल ने सभी को स्वामी जी के बताए मार्ग, उनके अनुशासन व भारतीय संस्कृति के प्रति उनके सम्मान को आत्मसात करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर शंकर दयाल पांडेय, युवा उद्यमी गौरव त्रिपाठी, आशीष मिश्र, संजू तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed